Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

Hair Oil Astrology: इन दिनों में तेल लगाने से हो न जाए आपकी तिजोरी खाली

तेल लगाना बालों और शरीर दोनों के लिए ही अच्छा माना जाता है लेकिन अगर हम कहें कि तेल की चंपी आपको पाई पाई का मोहताज बना सकती है तो। 
Updated:- 2022-11-07, 13:28 IST
image

Hair Oil Astrology: तेल लगाना बालों और शरीर दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। जहां एक तरफ बालों में तेल लगाने से बाल स्वस्थ और मजबूत बनते हैं तो वहीं, दूसरी तरफ शरीर पर तेल लगाने से शरीर में ताजगी आती है और शरीर की मासपेशियों को आराम मिलता है। 

कुछ लोगों को तो तेल की मालिश के बाद ही नहाने की आदत होती है लेकिन हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शास्त्रों में बालों या शरीर पर तेल लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो इसके कई नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं। 

शास्त्र में इस बात का उल्लेख मिलता है कि तेल लगाने से जुड़े नियमों की अनदेखी व्यक्ति को आर्थिक नुकसान की चपेट में ला सकती है। इसके अलावा, व्यक्ति की उम्र भी कम होती चली जाती है। इसलिए कुछ विशेष दिनों में तेल लगाना पूर्ण रूप से निषेध माना जाता है।    

हमारे एक्सपर्ट के मुताबिक, शास्त्रों में वर्णित जानकारी कहती है कि रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार यह वो चार दिन हैं जब तेल लगाने से बचना चाहिए। 

रविवार का दिन 

hair oiling

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। सूर्य देव को उनके ताप के लिए जाना जाता है। ऐसे में रविवार को तेल लगाने से शरीर और सिर में ताप बढ़ता है।

इसे जरूर पढ़ें: Hair On Body Astrology: शरीर के इन अंगों पर हैं बाल तो आपका भाग्य है बड़ा बलवान 

मंगलवार का दिन 

शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार (मंगलवार को ये काम न करें) के दिन तेल लगाने से आयु की हानि होती है। यानी कि इस दिन तेल लगाने से उम्र कम होती चली जाती है। 

गुरुवार के दिन 

hair oiling tips

गुरुवार के दिन तेल लगाना धन हानि को बुलावा देता है। इस दिन तेल लगाने से व्यक्ति कर्ज के बोध तले दब जाता है। उसे भयंकर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Lord Krishna Facts: मिथ्या है श्री कृष्ण के सोलह हजार विवाह की बात

शुक्रवार के दिन 

शुक्रवार के दिन तेल लगाने से घर में अशुभता (घर की अशुभता दूर करने के वास्तु टिप्स) और दुखों की बरसात होती है। माना जाता है कि इस दिन तेल लगाने से व्यक्ति का सारा मान सम्मान खत्म होता जाता है और उसे जीवन में अपार संघर्ष का सामना करना पड़ता है। 

अन्य दिन 

hair oiling astro tips

शास्त्रों के मुताबिक सोमवार, बुधवार और शनिवार यह तीन दिन ऐसे बताए गए हैं जब तेल लगाना स्वास्थ, संपत्ति और सम्मान तीनों के लिए बहुत शुभ फलदायी माना जाता है।

 

तो ये थे तेल लगाने के कुछ शास्त्रोक्त नियम जिनका पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। धर्म और त्यौहारों से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Freepik, Pixabay

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।