भले ही दहेज प्रथा को कानून ने अपराध घोषित कर दिया है। लेकिन, आज भी दहेज प्रथा से संबंधित कई खबरे सुनने को मिलती हैं। कहीं किसी लड़की को दहेज न देने के चलते जला कर मार दिया जाता है तो कहीं बिना दहेज के शादी रोक दी जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा बना एक शख्स दहेज न मिलने पर शादी करने से मना करता है। दूल्हे का कहना है कि लड़की के परिवार वालों ने जितना वादा किया था उससे कम दहेज दिया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो को लेकर दूल्हे पर गुस्सा दिखाते नजर आ रहे हैं।
दूल्हे ने कहा दहेज मांगना है सामान्य
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा दूल्हा बिहार का रहने वाले है और दूल्हा एक शिक्षक का बेटा है और वह खुद एक सरकारी नौकर है। इस वीडियो में दूल्हा कह रहा है कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह शादी नहीं करेगा और बारात वापस चली जाएगी।। इसके साथ ही दूल्हे ने कहा कि दहेज मांगने में क्या बुराई है। अभी भी बेहद सामान्य है दहेज मांगना, मुझे नहीं मिला इसलिए आप लोग मुझे जानते हैं, लेकिन अगर मिल जाता तो आप नहीं जानते।
स्टेज पर पहुंचने के बाद दूल्हे ने कहा कि अगर वह उनकी डिमांड पूरी नहीं करेंगे तो वह बारात अभी वापस लेकर चले जाएंगे। इसके साथ ही दूल्हे ने कहा कि उन्हें अपनी हैसियत के हिसाब से ही शादी करनी चाहिए थी। उनका कहना है कि वह सरकारी नौकरी करते हैं ऐसे में उनकी मांग तो पूरी करनी चाहिए। ऐसे में दूल्हे की बात पर दुल्हन कहती है कि जितना मांगा उतना दिया और बस 1 लाख ही तो बाकि हैं। लेकिन, इस पर दूल्हा कहता है कि अभी सोने की चेन और अंगूठी भी नहीं दी है और वह कहता है कि जब तक उसे यह सब नहीं मिलेगा वह तब तक शादी नहीं करेगा।
वायरल वीडियो पर निकला लोगों का गुस्सा
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो पर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा कमेंट करती हैं कि मास्टर पिता और सरकारी दूल्हा दोनों को जेल जाना चाहिए, दहेज लेना हमारे देश में अपराध है। वहीं रमन कुमार नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया- ये लड़की उसै थप्पड़ क्यों नहीं मार रही? ऐसे लोगों की शादी बेकार है। राजेश नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा- अब तक ऐसे लड़के को जेल में डाल देना चाहिए। (जानें NoDowry Shaadi की सीमा सिंह के बारे में)
इसे भी पढ़ें: बेटे की मौत के बाद सास ने बहू को लिखा-पढ़ाकर की उसकी दूसरी शादी, बनीं मिसाल
दण्डनीय अपराध है दहेज
बता दें कि दहेज मांगने की प्रथा को दण्डनीय अपराध के रूप में शामिल करने के लिए भारतीय आपराधिक कानूनों में व्यापक रूप से संशोधन किए जा चुके हैं। धारा 304बी को भारतीय दंड संहिता, 1860 ("आईपीसी") में जोड़ा गया, जिसने दहेज मांगने और उसके लिए प्रताड़ित करने को एक विशिष्ट अपराध घोषित किया है, जिसमें न्यूनतम 7 साल की कैद और अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है। (ट्विटर पर ब्लू टिक क्या होता है)
इसे भी पढ़ें: बेटियों ने पेश की मिसाल, मां को भूल गए भाई तो खुद किया अंतिम संस्कार
इस बात से बिल्कुल भी यकीन नहीं होता है कि आज के जमाने में भी लोग और वो भी पढ़े लिखे लोग दहेज जैसी कुप्रथा को बढ़ावा दे रहें हैं। हम चाहे कितना भी कह लें लेकिन, जब तक लोगों की दहेज के प्रति सोच नहीं बदलेगी तब तक लड़कियों के साथ ऐसा होता ही रहेगा और सिर्फ कानून बनाने से कुछ नहीं होगा हमें लोगों को जागरूक करने की भी आवश्यकता है ताकि जहां कही भी ऐसा कुछ हो रहा हो लोग इसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराएं।
तो दहेज प्रथा पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।