Mon Sep 14, 2026 | Updated 01:48 PM IST

Ganesh ji ke Bhajan: घर में पधारो गजानंद जी... गणेश चतुर्थी पर इन भजनों से करें बप्पा को खुश

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने और सुख-समृद्धि लाने के लिए यह लेख 'टॉप 4 गणेश जी भजन' (Ganesh ji ke Bhajan) के बारे में बताने जा रहा है। जानते हैं आगे...
Updated:- 2026-09-14, 12:26 IST
image

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के वंदन से होती है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति बप्पा के सुमधुर भजनों के बिना आपका हर अनुष्ठान अधूरा है। सही और फेमस भजनों का चुनाव कई बार भक्तों के लिए मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी भक्ति यात्रा को सरल बनाने के लिए हम आपको “टॉप 4 गणेश जी भजन” (Top 4 Ganesh Bhajan Lyrics) के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में 'घर में पधारो गजानन जी' जैसे सबसे अधिक गाए जाने वाले और प्रसिद्ध भजनों के सरल बोल शामिल हैं, जो आपके घर में सुख-समृद्धि लाएंगे। जानते हैं, इनके बारे में...

गणेश जी के भजन (Ganesh ji ke Bhajan)

अगर आप गणेश जी को प्रसन्ने करना चाहती हैं तो यहां दिए गए लिरिक्स आपके काम आ सकते हैं-

1. घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो हिंदी लिरिक्स

इस भजन में भगवान गणेश को लोग अपने घर में आमंत्रित कर रहे है। पढ़ें लिरिक्स

घर में पधारो गजानंद जी,
मेरे घर में पधारो,
ऋद्धि-सिद्धि लेके आओ गणराजा,
मेरे घर में पधारो।

राम जी आना, लक्ष्मण जी आना,
संग में लाना सीता मैया,
मेरे घर में पधारो।

ब्रह्मा जी आना, विष्णु जी आना,
भोले शंकर को ले आना,
मेरे घर में पधारो।

लक्ष्मी जी आना, गौरी जी आना,
सरस्वती मैया को ले आना,
मेरे घर में पधारो।

विघ्न को हरना, मंगल करना,
कारज शुभ कर जाना,
मेरे घर में पधारो।

घर में पधारो गजानंद जी,
मेरे घर में पधारो,
ऋद्धि-सिद्धि लेके आओ गणराजा,
मेरे घर में पधारो।

तेरी जय हो गणेश हिंदी लिरिक्स
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।

1 - 2026-09-14T121011.204

2. गजानन कर दो बेड़ा पार हिंदी लिरिक्स

अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आप आप गजानन को इस भजन से मना सकती हैं-

गजानन कर दो बेड़ा पार,
आज हम तुम्हें मनाते हैं,
तुम्हें मनाते हैं,
गजानन तुम्हें मनाते हैं।

सबसे पहले तुम्हें मनावें,
सभा बीच में तुम्हें बुलावें,
सभा बीच में तुम्हें बुलावें।
गजानन कर दो बेड़ा पार।

आओ पार्वती के लाला,
मूषक वाहन, सूंड सुंदाला,
मूषक वाहन, सूंड सुंदाला।
गजानन कर दो बेड़ा पार।

भक्त जनों ने टेर लगाई,
सबने मिलकर महिमा गाई,
सबने मिलकर महिमा गाई।
गजानन कर दो बेड़ा पार।

उमापति शंकर के प्यारे,
तू भक्तों के काज सवारे,
तू भक्तों के काज सवारे।
गजानन कर दो बेड़ा पार।

लड्डू-पेड़ा भोग लगावें,
पान-सुपारी, पुष्प चढ़ावें,
पान-सुपारी, पुष्प चढ़ावें।
गजानन कर दो बेड़ा पार।

गजानन कर दो बेड़ा पार,
आज हम तुम्हें मनाते हैं,
तुम्हें मनाते हैं,
गजानन तुम्हें मनाते हैं।

यह भी पढ़ें- गणेश उत्‍सव के पहले द‍िन बप्‍पा को लगाएं मोदक की खीर का भोग, आसान है रेसि‍पी

3. पहले तुम्हें मनाऊं, गौरी के लाला हिंदी लिरिक्स

अपने प्रेम का एहसास कराने के लिए आप गौरा जी के नंदन श्रीगणेश को यह भजन सुना सकते हैं-

पहले तुम्हें मनाऊं,
गौरी के लाला।

गंगा जी से जल भर लाऊं,
गंगा जी से जल भर लाऊं,
पहले तुम्हें मैं चढ़ाऊं,
गौरी के लाला।

पहले चंदन मैं ले आई,
पहले चंदन मैं ले आई,
तुमको तिलक लगाऊं ,
गौरी के लाला।

पीला पीतांबर मैं ले आई,
पीला पीतांबर मैं ले आई,
पहले तुम्हें पहनाऊँ,
गौरी के लाला।

लड्डू-मोदक मैं ले आई,
लड्डू-मोदक मैं ले आई,
पहले भोग लगाऊँ,
गौरी के लाला।

भक्त जनों के काज संवारो,
भक्त जनों के काज संवारो,
पहले तुम्हें मनाऊं,
गौरी के लाला।

पहले तुम्हें मनाऊं,
गौरी के लाला।

4. संकट हर लो, मंगल कर दो हिंदी लिरिक्स

जीवन से हर संकट दूर करने के लिए आप यहां दिए गए भजन की मदद ले सकते हैं-

संकट हर लो, मंगल कर दो,
प्यारे शिव-गौरा के लाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा।

हे गणनायक देव गजानन,
मूषक चढ़कर आओ,
हाथ जोड़कर द्वार खड़े हैं,
अब ना देर लगाओ।
गजानन जल्दी से तुम आओ,
आकर के अपने भक्तों का
तुम जान लो दिल का हाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा।

तुमको ना बतलाएं तो हम,
अपनी किसे बताएं,
तुम ही बता दो सिद्धिविनायक,
किसके द्वार पे जाएं।
बताओ किसको अपनी सुनाएं,
दुःख के बादल ने घेरा हमें,
संकट का फैला जाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा।

संकटहर्ता संकट काटो,
चारों तरफ तेरा राज,
कर दो अब खुशियों की वर्षा,
हे गणपति महाराज।
हमारे पूर्ण कर दो काज,
सबके पूरे तुम काम करो,
जग में है तेरी मिसाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा।

टूट रही है आस की डोरी,
डोल रहा विश्वास,
अब तो हमें तुम अपनी दया का
दे दो प्रभु प्रसाद।
कहीं अब टूट ना जाए आस,
जैसे भी हो अब तो तुमको,
देवा करना है कमाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा।

संकट हर लो, मंगल कर दो,
प्यारे शिव-गौरा के लाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा।

यह भी पढ़ें- पार्वती ने मांगा शिव जैसा वर, फिर क्यों बने गणपति प्रथम पूज्य? दोनों पर्वों का कनेक्शन

निष्कर्ष

गणेश चतुर्थी का पावन पर्व हमें विघ्नहर्ता श्री गणेश की भक्ति में लीन होने और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने का सुंदर अवसर देता है। भक्ति भाव से गाए गए भजन न केवल घर के वातावरण को सकारात्मक और पवित्र बनाते हैं, बल्कि मन को भी असीम शांति प्रदान करते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।