Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:15 AM IST

Ganesh Chaturthi 2022:क्यों बनाए जाते हैं मिट्टी से गणेश जी?

Ganesh Chaturthi 2022: इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों मिट्टी से बने हुए गणेश जी कि पूजा करनी चाहिए?
Updated:- 2022-09-05, 00:12 IST
image

आज के दिन देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय बताया गया है। इस दिन लोग घर में भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित करके 10 दिनों तक रोज इसकी पूजा करते हैं। लोग गणेश जी की पूजा करने के लिए कई तरह की मूर्ति मार्केट से खरीदते हैं। लेकिन मिट्टी से बनी हुई भगवान गणेश जी की मूर्ति को सबसे उत्तम माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि मिट्टी से बने हुए गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है? आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे इसलिए अंत तक यह लेख जरूर पढ़ें।

 

मिट्टी के मूर्ति होती है शुद्ध

ganesh murti puja

पौराणिक कथा के अनुसार मिट्टी से बनी मूर्ति में भगवान गणेश जी का वास होता है। आपको यह भी बता दें कि मिट्टी के बने हुए गणेश जी से माँ लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं साथ ही मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा की पूजा करने से कई यज्ञों का फल मिलता है। 

बता दें कि पूजा करते समय भगवान गणेश जी की मिट्टी से बनी मूर्ति होना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि मिट्टी में पांच तत्व होते हैं।  भूमि,अग्नि, जल,वायु और आकाश यह सब एक मिट्टी में होते हैं।

 

ऐसा माना जाता है कि घर पर मिट्टी से गणेश मूर्ति का निर्माण करके पूजा की जाए तो इसका उत्तम फल मिलता है। आपको बता दें कि मिट्टी की मूर्ति से पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: राशि अनुसार करें पूजन, गणपति बप्पा पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं

क्यों बनाए जाते हैं मिट्टी के गणेश जी?

lord ganesh eco friendly murti

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार माता पार्वती ने स्नान करने से पहले अपने शरीर के उबटन से एक प्रतिमा का निर्माण किया था। माता ने प्रतिमा को अति सुंदर रूप देने के लिए मिट्टी का उपयोग किया था और फिर उस प्रतिमा में शिव जी ने अपनी अलौकिक शक्तियों से प्राण डाल दिए थे।

प्रतिमा में प्राण आने के बाद वह प्रतिमा एक बालक के रूप में बन गई थी। यह बालक थे भगवान गणेश। आपको बता दें कि पुराणों में धातु की जगह पर मिट्टी की मूर्ति को ही महत्व दिया है।

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: अपनों को भेजें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और बधाई संदेश

ऐसा माना जाता है कि मिट्टी में स्वाभाविक पवित्रता भी होती है। आपको बता दें कि मिट्टी से बने हुए गणेश जी की पूजा करना फलदायी माना जाता है। जिस तरह भगवान गणेश की पूजा में चमड़ा, एल्युमिनियम का उपयोग नहीं करना चाहिए उसी प्रकार से पीओपी यानि प्लास्टर ऑफ पेरिस में भी कई ऐसे धातु होते हैं जो शुद्ध नहीं होते इसलिए उसमें भगवान का निवास नहीं माना जाता है।

लेकिन तभी मार्केट में कई मूर्तियों को पीओपी से ही बनाया जाता है। पर आज भी कई लोग अपने घर में शुद्ध मिट्टी से ही भगवान की प्रतिमा बनाते हैं ताकि गणेश चतुर्थी में पूजा की पवित्रता बनी रहे।

 

तो यह थी गणेश जी से जुड़ी हुई जानकारी। 

 

हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। गणेश चतुर्थी की आपको ढेरों शुभकामनाएं। भगवान गणेश आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करें। इसी तरह के रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।