Ganesh Chaturthi 2022: पूजा के दौरान सजावट में आम के पत्तों का उपयोग क्यों होता है?

हिंदू पूजा और त्योहारों में ताजा आम के पत्तों का उपयोग करना काफी शुभ माना जाता है। इसका उपयोग कई क्षेत्रों में पूजा के दौरान और कलश, बर्तन को सजाने के लिए भी किया जाता है। खासकर गणपति पूजा के दौरान सजावट में आम के पत्तों का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्यों आम के पत्तों हम इस्तेमाल किया जाता हैं।
आखिर क्यों करते है आम के पत्तों का गणपति पूजा में इस्तेमाल
गणपति पूजा में आम के पत्तों का इस्तेमाल इसलिए किया जाती है, क्योंकि हिन्दू धर्म में वृक्षों का काफी सम्मान किया जाता है। साथ ही आम के पत्तों को खासतौर पर पूजा में शामिल किया जाता है। तमाम शुभ कार्यों में आम के वृक्ष की पत्तियां लगाई जाती हैं। चलिए जानते है आम के पत्तों के बारे में विस्तार से...
इसे भी पढ़ें : Ganesh Chaturthi 2022: कब मनाया जाएगा गणपति बप्पा के आगमन का उत्सव, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
घर सजाने के लिए करते है आम के पत्तों का उपयोग
घर के मुख्य द्वार पर आम की पत्तियां लगाने से घर में हर व्यक्ति के प्रवेश करने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। इसलिए भी आम के पत्तों का उपयोग गणपति पूजा के दौरान घर सजाने के लिए किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : गणपति बप्पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना
पूजा के लिए करते है आम के पत्तों का उपयोग
आम के पत्तों का उपयोग जल कलश में भी होता है। कलश के जल में आम के पत्ते रखकर उसके ऊपर नारियल रखा जाता है। इसे हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। बता दे कि यज्ञ की वेदी को सजाने में भी आम के पत्तों का ही इस्तेमाल किया जाता है।
आम के पत्तों पर खाना भी खाते है
बता दे कि घर का पूजा स्थल से लेकर मंदिर तक सजाने के लिए आम के पत्तों का इस्तमाल किया जाता हैं। आम के पत्तों से ही पूजा, आरती या हवन के बाद जल छिड़का जाता है। यहां तक की आम के पत्तों से पत्तल बनाकर उस पर खाना भी खाया जाता है।
आम के पत्तों का महत्व आप समझ ही गए होगें। हिंदू के त्यौहार में आम के पत्तों से लेकर लकड़ियों तक का इस्तेमाल किया जाता हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।