क्या आप दे सकती हैं बच्चों से पूछी जाने वाली इन आसान पहेलियों के जवाब

आजकल बच्चों के स्कूल में एडमिशन के लिए भी माता-पिता से सवाल किए जाते हैं। बच्चों को तो ऐसी-ऐसी चीजें पढ़ाई जाने लगी हैं कि अब उनकी जनरल नॉलेज हमसे ज्यादा होने लगी हैं। बच्चों की आदत होती है कि वो बड़ों से तरह-तरह के सवाल पूछते रहते हैं। पर क्या आपको पता है कि बच्चों से पूछे जाने वाले कई सवालों का जवाब हम खुद ही नहीं दे पाते हैं? हम बात कर रहे हैं कॉमन पहेलियों और जनरल नॉलेज के सवालों की।
ये सवाल सामान्य ज्ञान से ज्यादा सामान्य ध्यान पर निर्भर करते हैं। तो चलिए आपसे पूछते हैं कुछ सवाल और इन सवालों के जवाब हम आर्टिकल के अंत में आपको बताएंगे।
1. ऊंट की बैठक
हिरण सी तेज चाल
वो कौन सा जानवर
जिसके पूंछ न बाल ?
( हिंट - इस पहेली का जवाब शायद आप आसानी से दे पाएं क्योंकि ऐसा सिर्फ एक ही जानवर है जिसके पूंछ और बाल नहीं होते हैं।)

इसे जरूर पढ़ें- खोजिए इन पहेलियों के जवाब और परखिए अपनी इंटेलिजेंस
2. चार कोनों का नगर बना
चार कुंए बिन पानी (कुंए का आकार आखिर गोल ही क्यों होता है)
चोर 18 उसमें बैठ लिए,
एक रानी, आया एक दरोगा
सबको पीट-पीट कर कुंए में डाला
बताओ मैं कौन?
(हिंट- बचपन में खेला जाने वाला सबसे पसंदीदा बोर्ड गेम)
3. ऊपर भी जाती है
नीचे भी जाती है
पर अपनी जगह से हिलती तक नहीं
बूझो ये क्या है?
(हिंट - ये हर घर में मौजूद होती है।)
4. चार टांग की हूं एक नारी,
छलनी सम मेरे छेद,
पीड़ित को आराम मैं देती,
बतलाओ भैया यह भेद?
(हिंट- ये गांव में आज भी बहुत इस्तेमाल की जाती है और अधिकतर आंगन में डाल दी जाती है।)
5. दिन में सोये,
रात को रोये
जितना रोये
उतना खोये।
(हिंट- घर में लाइट चली जाए तो इसकी याद सबसे पहले आती है। किसी का जन्मदिन भी इसके बिना अधूरा रहता है।)
6. एक डिब्बे में 13 पान
हर किसी की अलग पहचान
कोई ना खाए, कोई ना चबाए
फिर भी एक इक्का कहलावे

(हिंट- बोरियत होने पर ये खेल सबसे ज्यादा खेला जाता है। घरों में इसकी एक गड्डी तो मौजूद होती ही है।)
7. एक नाजुक सी है चीज
बोलो तो टूट जाए
ना छू पाओ, ना देख पाओ
फिर भी अपने होने का अहसास करवाए
बूझो तो जानें
(हिंट- किसी से झगड़ा होने पर सबसे पहले यही आती है। शांति का अनुभव करवाती है।)
8. अगर आप अंधेरे कमरे में एक मोमबत्ती, एक लालटेन और एक दीया के साथ हैं तो सबसे पहले आप क्या जलाएंगे?
(हिंट- इस चीज के बिना आप किसी भी अन्य चीज को जला नहीं सकती हैं।)
इसे जरूर पढ़ें- Viral Photo: इस फोटो में नजर आने वाले नंबर कहीं आपको भी तो भ्रमित नहीं कर रहे? खुद ही देखें
9. पंख नहीं पर उड़ती हूँ,
हाथ नहीं पर लड़ती हूँ
किसी के हाथ से लड़ती हूं
कट जाऊं तो नीचे आ जाती हूं
(हिंट- मकर संक्रांति पर इससे जुड़े कई रिवाज हैं। गुजरात में तो इसका बहुत ही क्रेज है।)
10. तोड़ो तभी करो इस्तेमाल,
सख्त-सख्त है मेरी खाल
ना उगूं ना ही पियूं पानी
बिन मेरे नाश्ते की प्लेट है वीरानी
(हिंट- दुनिया भर में नाश्ते के लिए ये चीज सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। भारत में भी इसके कई दीवाने हैं और इसे बहुत तरह से पकाया जा सकता है।)
सभी पहेलियों के उत्तर
1. मेंढक
2. कैरम
3. सीढ़ी
4. चारपाई
5. मोमबत्ती
6. ताश
7. खामोशी
8. माचिस
9.पतंग
10. अंडा
हो सकता है कि इनमें से कई पहेलियों के जवाब आपको पहले से ही पता हों। बच्चों को भी ये पहेलियां बहुत अच्छे से पता होती हैं। आपको इस तरह की स्टोरीज कैसी लगती हैं? क्या आप इन्हें और पढ़ना चाहती हैं? ये बातें हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।