herzindagi

शर्मीला टैगोर, नीतू सिंह, जया बच्चन, डिंपल कपाड़िया सहित इन 10 बॉलीवुड जोड़ियों की शादी की तस्वीरें

आज के समय में अगर किसी सुपरस्टार की शादी  हो तो सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें बहुत जल्दी ही वायरल हो जाती हैं। अब दीपिका-रणबीर, प्रियंका-निक, अनुष्का-विराट की शादी की तस्वीरें तो फैन्स ने खूब पसंद कीं। लेकिन एक जमाना ऐसा भी था जब स्टार्स की शादियां गुपचुप तरीके से हो जाती थीं और उनकी तस्वीरें अखबार या मैग्जीन के किसी पन्ने का हिस्सा बनती थीं। आज हम आपको दिखाते हैं कुछ ऐसे ही सितारों की तस्वीरें और साथ ही बताते हैं उनके बारे में कुछ बातें।

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 29 May 2020, 13:05 IST

शर्मीला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी-

Create Image :

शर्मीला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की लव स्टोरी भी काफी रोचक रही है। 1965 में इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। 1969 में इन दोनों ने शादी की और ये अपने समय की सबसे प्रोग्रेसिव शादियों में से एक थी। शर्मीला ने शादी ही नहीं बल्कि सैफ के पैदा होने के बाद भी फिल्मों में काम किया और 'अमर-प्रेम', 'अराधना' जैसी अपने करियर की सबसे सफल फिल्मों को भी सैफ के पैदा होने के बाद ही किया। 2011 में मंसूर अली खान पटौदी की मौत के बाद 42 साल का इनका सफर खत्म हुआ।

राखी और गुलजार-

Create Image :

जानी मानी अभिनेत्री राखी और गुलजार की शादी 15 मई 1973 को हुई थी। इसके कुछ समय बाद बेटी मेघना का जन्म हुआ। मेघना के जन्म के एक साल बाद राखी गुलजार से अलग हो गई थीं। कहा जाता है कि आपसी झगड़े और राखी की फिल्मों से दूरी इसकी वजह बनी। साथी ही ये भी कहा जाता है कि गुलजार ने राखी के साथ मार-पीट की थी, लेकिन इनमें से किसी भी बात की पुष्टी राखी, गुलजार या फिर मेघना गुलजार ने नहीं की। बहरहाल इन दोनों का रिश्ता टूट सा गया। माना जाता है कि राखी ने जब यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी-कभी' साइन की थी तो इससे खफा होकर गुलजार ने राखी की कट्टर प्रतिद्वंद्वी मानी जाने वाली शर्मीला टैगोर को गुलजार ने अपनी अगली फिल्म 'मौसम' में साइन किया था।

राखी और गुलजार दोनों अपनी बेटी मेघना के चलते कभी तलाक नहीं लिया क्योंकि वो अपने माता-पिता के अलगाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

विनोद खन्ना और गीतांजली खन्ना-

Create Image :

विनोद खन्ना जिस वक्त थिएटर ग्रुप में थे उस वक्त उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा थी और उस वक्त उनकी मुलाकात हुई थी गीतांजली से। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 1971 में विनोद खन्ना और गीतांजली ने शादी कर ली थी। विनोद तब तक स्टार बन चुके थे। 1985 में दोनों अलग हुए। इन दोनों के दो बेटे हैं अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना।

शम्मी कपूर और गीता बाली-

Create Image :

शम्मी कपूर और गीता बाली की प्रेम कहानी भी काफी रोचक रही। फिल्म 'रंगीन रातें' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। तब तक गीता बाली एक स्टार थीं और शम्मी कपूर न्यूकमर थे। गीता तो उनके बड़े भाई राज कपूर और पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ फिल्मों में काम भी कर चुकी थीं। लेकिन एक आउटडोर शूट के दौरान इन दोनों को प्यार हो गया। माना जाता है कि उस दौर में शम्मी गीता को रोज़ शादी के लिए प्रपोज करते थे और गीता मना करती थीं। एक दिन गीता ने हां कर दी और कहा कि शादी आज ही होगी। शम्मी ने लिपस्टिक से ही गीता की मांग भर दी और दोनों ने आधी रात को मंदिर में जाकर शादी कर ली।

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना-

Create Image :

जिस समय डिंपल 16 साल की थीं उन्होंने 31 साल के राजेश खन्ना को अपना जीवनसाथी बना लिया था। राजेश खन्ना अपने ब्रेकअप से उबर रहे थे और उस वक्त उन्हें डिंपल कपाड़िया के रूप में प्यार मिला। डिंपल और राजेश की शादी 1973 में हुई थी और ये दोनों 1984 तक साथ थे। अलग होने के बाद भी डिंपल और राजेश एक दूसरे के प्यार के साथ हमेशा खड़े रहे।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन-

Create Image :

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी भी गुपचुप तरीके से हुई थी।  3 जून 1973 को इन दोनों सुपरस्टार्स की शादी हुई थी। इसके पीछे की वजह भी काफी रोचक थी। उन्हें छुट्टियां मनाने लंदन जाना था और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने ये साफ कह दिया था कि अगर वो जाना चाहते हैं तो उन्हें जया से शादी करनी होगी। बस इसी लिए इन दोनों की शादी बिना किसी बड़े फंक्शन के कर दी गई थी। शादी के बाद ही अमिताभ जया को लेकर लंदन गए थे।

किशोर कुमार और योगिता बाली-

Create Image :

किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं योगिता बाली। हालांकि, योगिता की और उनकी शादी सिर्फ दो साल ही चल पाई। किशोर कुमार और योगिता बाली ने 1976 में शादी की थी और 1978 में उनका तलाक हो गया था। किशोर और योगिता की शादी में मिथुन चक्रवर्ती को विलेन माना जाता है। मिथुन चक्रवर्ती से फिल्म ख्वाब के सेट पर योगिता की नजदीकियां बढ़ी थीं और आलम ये था कि किशोर कुमार ने मिथुन के लिए गाना गाने से भी मना कर दिया था। किशोर कुमार और योगिता बाली का खूबसूरत सफर यूं ही खत्म हो गया था।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह-

Create Image :

फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर इन दोनों की दोस्ती हुई। इस दौरान नीतू सिर्फ 14 साल की थीं। यहां तक कि नीतू सिंह ने एक बार ऋषि कपूर की पहली गर्लफ्रेंड को टेलिग्राम भेजने में उनकी मदद भी की थी। लेकिन बाद में ऋषि और नीतू को एक दूसरे से प्यार हो गया था। ऋषि- नीतू के लिए इतने सीरियस थे कि उन्होंने नीतू की मां को भी शादी के बाद साथ रहने के लिए बुला लिया था क्योंकि नीतू को लग रहा था कि वो मां को अकेले नहीं छोड़ सकती हैं। 22 जनवरी 1980 को दोनों ने शादी कर ली थी।

रणधीर कपूर और बबीता-

Create Image :

रणधीर कपूर और बबीता की लव स्टोरी फिल्म 'कल आज और कल' से शुरू हुई थी। इसके पहले दोनों के रिश्ते के खिलाफ था उनका परिवार लेकिन बाद में इस शर्त पर वो मान गए कि बबीता शादी के बाद फिल्में नहीं करेंगी। साल 1971 में दोनों की शादी हो गई। 1974 में बड़ी बेटी करिश्मा और 1980 छोटी बेटी करीना का जन्म हुआ। करीना के जन्म के कुछ समय बाद ही दोनों में दूरियां बढ़ने लगीं। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए हालांकि, दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया। इसके बाद करिश्मा को हिरोइन बनाने की चाहत के कारण रणधीर और बबीता के फासले और बढ़ गए। रणधीर इस बात के खिलाफ थे कि उनकी बेटियां फिल्मों में आएं। अलग होने के बाद भी दोनों कई मौकों पर साथ दिखते हैं।

दिलीप कुमार और सायरा बानो-

Create Image :

जब इन दोनों की शादी हुई तो सायरा 22 साल की थीं और दिलीप कुमार 44 साल के थे। 12 साल की उम्र से ही सायरा को दिलीप कुमार पसंद थे और इन दोनों ने साल 1966 में शादी कर ली थी। दिलीप कुमार को इम्प्रेस करने के लिए सायरा ने उर्दू और फारसी भी सीखी थी। ये शादी अभी तक बरकरार है।