Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:49 AM IST

पहली सैलरी मिलते ही शॉपिंग का है प्लान? इन 5 मनी रूल्स को जान लिया तो कभी खाली नहीं होगा बैंक बैलेंस

पहली सैलरी मिलने पर शॉपिंग का प्लान है तो कुछ मनी रूल्स को जानना जरूरी है। इन नियमों का पालन करके आप अपने बैंक बैलेंस को हमेशा बनाए रख सकते हैं।
Updated:- 2026-04-21, 14:32 IST
image

हम सभी के लिए पहली सैलरी बेहद स्पेशल होती है। ऐसे में जब पसीने की कमाई अकाउंट में क्रेडिट होती है, तो मन करता है कि वे सारी चीजें खरीद लें, जिनके सपने हम कल तक देखा करते थे, लेकिन, जोश में की गई यह शुरुआत आपके पूरे करियर की फाइनेंशियल हेल्थ बिगाड़ सकती है। अगर आप चाहती हैं कि महीने के आखिरी दिनों में आपको हाथ न फैलाना पड़े और आपका बैंक बैलेंस हमेशा भरा रहे, तो आपको कुछ बुनियादी मनी रूल्स के बारे में पता होना चाहिए।   ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मनी रूल्स क्या हैं?  जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

'50-30-20' का फॉर्मूला अपनाएं

  • 50% जरूरतों में आप रेंट, बिजली बिल, राशन और ट्रांसपोर्ट जैसे जरूरी खर्चों को रखें।
  • 30% में आप बाहर घूमना, फिल्म देखना या कोई गैजेट खरीदना जैसे कामों को रखें।
  • वहीं सैलरी आते ही सबसे पहले यह 20% हिस्सा अलग कर दें। याद रखें, बचत खर्च करने के बाद बचे हुए पैसों की नहीं, बल्कि खर्च करने से पहले की जानी चाहिए।

1 - 2026-04-21T132833.877

इमरजेंसी फंड को पहले रखें

पहली सैलरी से ही एक छोटा हिस्सा इमरजेंसी फंड के लिए रखें। फ्यूचर में अचानक नौकरी जाने, बीमारी या किसी अनहोनी के समय यह फंड आपकी ढाल बनेगा। लक्ष्य रखें कि आपके पास कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर पैसा एक अलग खाते में सुरक्षित हो।

इसे भी पढ़ें - पार्टनर की सैलरी आपसे ज्यादा है, कहीं ईगो आपके खुशहाल रिश्ते को दीमक की तरह चाट तो नहीं रहा? एक्सपर्ट से जानें समाधान

 क्रेडिट कार्ड और ईएमआई से बचें

सैलरी आते ही बैंक आपको क्रेडिट कार्ड के ऑफर देने लगेंगे। नया फोन या महंगे जूते ईएमआई पर लेना बहुत आसान लगता है, लेकिन यह आपकी भविष्य की इनकम को पहले ही गिरवी रख देता है। कोशिश करें कि जब तक बहुत जरूरी न हो, उधार पर चीजें न खरीदें। जो पैसा आप ब्याज में देंगे, उसे निवेश कर आप और पैसा कमा सकते हैं।

2 - 2026-04-21T132837.008

इंवेस्ट जल्दी शुरू करें

पैसे बचाना अच्छी बात है, लेकिन पैसों को बढ़ाना उससे भी अच्छा है। आप म्यूचुअल फंड या पीपीएफ जैसे ऑप्शन में छोटी राशि से इंवेस्ट शुरू कर सकते हैं। जितनी कम उम्र में आप निवेश शुरू करेंगे, 'कंपाउंडिंग' की पावर से वह पैसा फ्यूचर में उतना ही बड़ा होकर आपको मिलेगा।

इसे भी पढ़ें - चार्जिंग के समय बम की तरह दहकता है आपका मोबाइल? तुरंत बंद करें ये बैकग्राउंड ऐप्स, कभी नहीं होगा ओवरहीट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।