Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:28 AM IST

मेल लिखने में होती है दिक्कत तो अपनाएं ये मजेदार तरीका

मेल लिखने में अगर आपको भी होती है दिक्कत तो आपको कुछ आसान हैक्स को फॉलो करना चाहिए।  
Updated:- 2024-08-12, 18:27 IST
image

आज के डिजिटल जमाने में ईमेल का महत्व बहुत बढ़ गया है। चाहे वह ऑफिस का काम हो, कॉलेज असाइनमेंट हो, या फिर किसी नौकरी के लिए रिज्यूम भेजना हो हम मेल ही करते हैं। लेकिन कई बार लोगों को मेल लिखने में काफी दिक्कत होती है। अगर आपको भी मेल लिखने में दिक्कत होती है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे मेल लिख सकती हैं। 

टेम्पलेट्स का इस्तेमाल करें

अगर आपको मेल की शुरुआत लिखने में दिक्कत होती है तो टेम्पलेट्स का आप चाहे तो इस्तेमाल कर सकते हैं। इंटरनेट पर आपको कई तरीके के मेल टेम्पलेट्स मिल जाएंगे। ऐसे में बस एक टेम्पलेट चुनें, उसमें जरूरी जानकारी जोड़ें। आपका मेल मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा।

सिंपल मेल लिखें

how do I translate messages

अगर आपको मेल लिखना नहीं आता है तो आपको शुरुआत में सिंपल मेल लिखना चाहिए। इसमें गलतियां कम होती है। ऐसे में आप आसानी से मेल भी लिख लेंगे और धीरें- धीरें आपको मेल लिखने की आदत भी हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें : जीमेल के ईमेल को अब हिन्दी में भी आसानी से किया जा सकता है ट्रांसलेट, यहां जानें ट्रिक

स्टोरीटेलिंग का इस्तेमाल करें

आपको अगर किसी विशेष मुद्दे या समस्या के बारे में मेल लिख रहे हैं, तो स्टोरीटेलिंग का तरीका अपनाना चाहिए। इसे अपनाकर आप आसानी से मेल लिख सकती है। अगर आप किसी प्रोजेक्ट के लिए मेल लिख रहे हैं तो आपको मेल में पूरा लिखना होगा कि क्या हुआ, कैसे हुआ, और आगे क्या किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Fake Apps: ऐप असली है या नकली? डाउनलोड करने से पहले जान लें पहचानने का तरीका

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।