वॉशिंग मशीन, घर का सबसे अहम सामानों में से एक है। इसका इस्तेमाल लगभग हर घरों में हो रहा है। भला कौन नहीं चाहता कि मेरे कपड़े भी धुल जाएं और हमें बहुत ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े। महिलाओं को वैसे ही घर में बहुत सारे काम होते हैं। ऐसे में उनके काम को आसान बनाने का सबसे अच्छा जरिया है- वाशिंग मशीन।
हालांकि, इसके रखरखाव और कपड़ों की गंदगी हटाने के चक्कर में कई बार मशीन के ऊपरी और अंदरुनी भाग में भी गंदगी जम जाती है, जिससे न सिर्फ आपका वॉशिंग मशीन दिखने में गंदा लगता है, बल्कि इसके अंदर की गंदगी मशीन को धीरे-धीरे खराब भी कर देती है। अगर आपके वॉशिंग मशीन पर भी पीले और चिपचिपे दाग लग गए हैं, तो आपको इसके लिए बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीकों के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपनी मशीन को फटाफट चमका सकती हैं।
वॉशिंग मशीन पर लगे चिपचिपे दाग को छुड़ाने के लिए आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें हल्का सा डिश वॉश मिलाकर आप स्पंज या मुलायम कपड़े से मशीन की बॉडी को क्लीन कर सकती हैं। इसे अच्छी तरह रगड़कर फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी वॉशिंग मशीन बिल्कुल नई जैसी चमक चाएगी।
इसे भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन की पाइप से पानी धीरे निकल रहा है, इन टिप्स को फॉलो करने पर ठीक हो जाएगा
डिश वॉश के साथ विनेगर मिलाकर भी आप वॉशिंग मशीन की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच विनेगर में एक चम्मच डिश वॉश और आधा कप पानी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। फिर, इसे वॉशिंग मशीन पर लगाकर एक मुलायम कपड़े की मदद से अच्छी तरह रगड़ते हुए साफ कर लें। इसके बाद पानी से धोकर इसे सुखा लें।
इसे भी पढ़ें- कब होती है वॉशिंग मशीन की एक्सपायरी डेट? अनदेखा करने पर हो सकता है ब्लास्ट
यह विडियो भी देखें
वॉशिंग पर अगर चिपचिपे दाग बन गए हैं, तो इसे हटाने के लिए सबसे बेहतरीन उपाय है- एक रुपया का नींबू। इसका रस एक बर्तन में निकाल लें। इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच विनेगर डाल दें। इन चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर, इससे आप अपना वॉशिंग मशीन साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Washing Machine में 1 कप सिरका डालकर चलाने से क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।