How to remove lint from woolen clothes: ठंड के ऊनी कपड़ों में अक्सर रोएं निकल आते हैं, जो दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। वुलन स्वेटर हो या फिर, कार्डिगन, कोट या विंटर वाले जैकेट सभी में एक समय के बाद बबल्स निकल ही आते हैं। हालांकि, कुछ तो लोगों की गलतियों के कारण भी होता है। कई लोग स्वेटर पहनकर ही सो जाते हैं। ऐसे में, उनके स्वेटर सबसे जल्दी खराब होते हैं और कपड़े पुराने भी दिखने लगते हैं।
अगर आपके महंगे विंटर वियर स्वेटर में भी रोएं निकल गए हैं और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको यहां कुछ हैक्स बताते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने ऊनी कपड़ों से रोएं निकाल सकते हैं। इससे आपके पुराने से पुराना वुलन क्लोथ भी नए जैसा दिख सकता है। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके
एक पुरानी या सस्ती रेजर लें। कपड़े को एक सपाट सतह पर फैलाएं। हल्के हाथों से रोओं को उल्टी दिशा में शेव करें। ध्यान रखें कि बहुत जोर से दबाने से कपड़े को नुकसान पहुंच सकता है।
बाजार में कई तरह के लिंट रिमूवर उपलब्ध हैं। इनका इस्तेमाल करके आप आसानी से रोओं को हटा सकते हैं।
डक्ट टेप या सेलोटेप का एक छोटा टुकड़ा लें। रोएं वाली जगह पर चिपकाएं और झटके से हटा दें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक सभी रोएं हट न जाएं।
एक विशेष कपड़ा ब्रश या एक पुराना टूथब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश को हल्के हाथों से रोओं के ऊपर चलाएं।
एक बेलन लें और उस पर टेप लपेट दें। टेप के चिपचिपे हिस्से को ऊपर की तरफ रखें। इस बेलन को स्वेटर पर रोल करें। टेप रोओं को अपनी ओर खींच लेगा।
इसे भी पढ़ें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।