Chewing Nails Signs: क्या नाखून चबाने से घर में आती है दरिद्रता? जानें क्या कहता है शास्त्र

Nakhoon Chabane Ka Bura Asar: आप में से बहुत से लोगों को नाखून चबाने की आदत होगी। जहाने एक तरफ नाखून चबाना सेहत के लिहाज से बहुत खराब माना जाता है तो वहीं, ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि के अनुसार नाखून चबाने से व्यक्ति और उसके घर एवं परिवार पर बहुत बुरा असर पड़ता है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का तर्क।
नाखून चबाने के ज्योतिषीय नुकसान (Astrological Side Effects of Chewing Nail)
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाखून चबाने की आदत से कुंडली में मौजूद ग्रहों पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
- ग्रह दोष लगता है, ग्रह अशांत होते हैं और आपकी कुंडली के ग्रह स्वामी का स्थान गिरने लगता है।
- ग्रहों की अशांति के कारण हर काम में बाधा आने लगती है।व्यक्ति को नौकरी में नुकसान होने लगता है।
- व्यापार में गिरावट और परिवार में कलह जगह लेने लगती है। नकारात्मकता (नकारात्मकता हटाने के उपाय) हावी होने लगती है।
- यहां तक कि व्यक्ति के मान-सम्मान को भी गहरी ठेंस पहुंचती है। व्यक्ति की पर्सनैलिटी खराब हो जाती है।
- नाखून चबाने से सबसे ज्यादा असर सूर्य ग्रह पर पड़ता है जिसके प्रभाव से व्यक्तित्व में दोष उत्पन्न हो जाते हैं।
- धन की कमी होना, कर्ज चढ़ना, अधिक खर्च आदि परेशानियां भी नाखून चबाने की बुरी आदत के कारण होती हैं।
- ज्योतिष में यह भी माना गया है कि नाखून चबाने की बुरी आदत के कारण घर में मां लक्ष्मी का वास समाप्त हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Hari Elaichi Ke Upay: नाकामयाबी को दूर कर सकते हैं हरी इलायची के ये उपाय
नाखून चबाने के स्वास्थ्य नुकसान (Health Side Effects of Chewing Nail)
- नाखून चबाने से हाथों की गंदगी पेट में जाती है जिससे पेट में संक्रमण हो होने का खतरा बढ़ जाता है।
- बार-बार नाखून चबाने से नाखून बढ़ने की क्षमता कम हो जाती है। नाखून की बनावट बिगड़ जाती है।
- नाखून चबाने से नाखून के आसपास की त्वचा संक्रमित हो जाती है। इससे दांतों को भी नुकसान होता है।
- नाखून चबाने से न्स इरफ पेट की बल्कि मुंह से जुड़ी कई बीमारियां भी घेर लेती हैं जो घातक होती हैं।
यह भी पढ़ें: Ramayan Facts: कौन थी विभीषण की बेटी जिससे डरता था रावण
नाखून चबाने से पता चलती है पर्सनैलिटी (Chewing Nail Personality Traits)
- सामुद्रिक शास्त्र में नाखूनों को व्यक्तित्व के बारे में जानने का मुख्य जरिया बताया गया है।
- जिन लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है यह उनके व्यक्तित्व की अस्थिरता को दर्शाता है।
- ऐसे लोगों का माइंड बहुत जल्दी-जल्दी हर परिस्थिति के हिसाब से बदलता है।
- ऐसे लोगों में डर, घबराहट (घबराहट दूर करने के उपाय) और नकारात्मक कल्पना शक्ति बहुत तेज होती है।
- जब किसी चीज का सॉल्यूशन इन्हें मिल पाता है तो ऐसे लोग नाखून चबाना शुरू कर देते हैं।
- नाखून चबाना बहुत ही ज्यादा महत्वकांशी होने को भी दर्शाता है।
तो ये हैं नाखून चबाने के धार्मिक और वैज्ञानिक नुकसान। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।