जानिए दिवाली पर क्यों की जाती है काली माता की पूजा?

दिवाली का पर्व हमारे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाती है। आपको बता दें कि इस दिन लोग मुख्य रूप से जब गणेश जी और लक्ष्मी माता की पूजा करते हैं तो साथ में काली माता का भी पूजन करते हैं।
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है लेकिन काली पूजन को दिवाली पर करने के पीछे मुख्य कारण क्या है वह हम आपको इस लेख में बताएंगे।
दिवाली पर क्यों करते हैं काली पूजन?

आपको बता दें कि काली माता को पापियों का संहार करने वाली माता के रूप में जाना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार काली माता का पूजन करने से भक्तों के जीवन में सभी प्रकार के दुखों का अंत होता है। आपको बता दें कि माता काली की पूजा से कुंडली में विराजमान राहु और केतु भी शांत हो जाते हैं।
अगर बात करें दिवाली पर माता काली की पूजा की तो भारत के कुछ राज्यों में ही यह पूजन किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर अमावस्या होती है और इस दिन उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में माता काली की विधि-विधान से पूजा होती है।
यह पूजा अर्धरात्रि में की जाती है। आपको बता दें कि कई सारी हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसी दिन काली माता की लगभग 60 हजार योगिनियों एकसाथ प्रकट हुई थीं इसलिए दिवाली के दिन यह पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
कैसे करते हैं लोग काली पूजा?
दिवाली पर काली पूजा करने के लिए लोग काली माता की मूर्ति को स्थापित करके विधिपूर्वक पूजा करते हैं। मान्यताओं के अनुसार उनके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर काली माता का जाप भी करते हैं। साथ ही धूपबत्ती को जलाते हैं।
आपको बता दें कि कई लोग दिवाली की रात पर जादू-टोना भी करते हैं। इसके अलावा भोग में काले तिल और काली उड़द भी चढ़ाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali 2022: इस दिन राशि अनुसार करें लक्ष्मी पूजन, घर में आएगी खुशहाली
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यह पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है और काली माता जीवन में सुख-शांति प्रदान करती हैं। इन सभी कारणों की वजह से काली माता की पूजा को दिवाली पर करना बहुत शुभ माना जाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- hindutsav/flickr
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।