Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:57 AM IST

Celeb Life Truth: दिव्यांका त्रिपाठी की लाइफ के ये 3 बड़े सच आपको कर देंगे हैरान

दिव्यांका त्रिपाठी की लाइफ से जुड़े ये 3 बड़े सच आपको भी नहीं पता होंगे। चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं। 
Updated:- 2019-07-29, 17:49 IST
image

टीवी सीरियल ‘यह है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की फैन लिस्ट किसी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की तरह है। युवा महिलाओं में दिव्यांका त्रिपाठी का क्रेज बहुत अधिक है। कोई उनकी खूबसूरत स्किन का राज जानना चाहता है तो कोई उनकी फिटनेस का। दिव्यंका त्रिपाठी की मंझी हुई एक्टिंग के भी लोग फैन हैं। आपको बता दें कि दिव्यांका मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली हैं। दिव्यांका का शहर तो छोटा है मगर उनका दिल बहुत बड़ा है। इस दिल में दिव्यांका ने काफी कुछ छुपा कर रखा है। दिव्यांका बेहद प्राइवेट पर्सन हैं मगर अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ बातों को उन्होंने सभी के आगे बेहद खूबसूरती के साथ रिवील किया है। आइए दिव्यांका त्रिपाठी के लाइफ से जुड़े ये 3 बड़े सच जानते हैं, जो आपको हैरान कर देंगे।

इसे जरूर पढ़ें:अपने पति विवेक के इस अंदाज पर हो गईं थी फिदा

divyanka tripathi horse riding

दिव्यांका के पति थी बुरी लत

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के आइडियल कपल्स में से एक हैं। मगर विविक को एक बेहद बुरी लत थी। इस बात के बारे में दिव्यांका भी जानती हैं। हालाकि यह लत दिव्यांका से मिलने से पहले ही विवेक की छूट गई थी मगर, दिव्यांका ने यह जान कर भी अपने रिश्ते में इस बात को कभी तवज्जो नहीं थी। बेहद सीधे-साधे दिखने वाले दिव्यांका त्रिपाठी के हसबैंड विवेक को जुआ खेलने की आदत थी। 3 साल तक वह इस गंदी लत के गिरफ्त थे। यह बात उन्होंने खुद ही एक्सेप्ट भी की थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने जब जुआ खेलना शुरू किया तो मैं हमेशा जीत जाता था। कुछ घंटों में ढेर सारा पैसा कमाना मुझे अच्छा लगने लगा था। मगर, जब मैं हारा तो अपनी कार तक हार गया था इस खेल में। यह एक बुरी लत थी। एक दिन मैं जिस टैक्सी में बैठ कर कसीनो घर लौट रहा था उसने मुझे बताया कि उसे भी यह बुरी लत थी। इस वजह से उसकी वाइफ तक उसे छोड़ कर चली गई थी।’ ड्राइवर की इन बातों ने विवेक के मन में डर पैदा कर दिया और तब जा कर उन्होंने जुआ खेलना छोड़ा। विवेक के जुआ खेलने वाली बात दिव्यांका को भी पता है। दिव्याकां त्रिपाठी ने पति विवेक के साथ ऐसा लड़ाया पंजा

इसे जरूर पढ़ें:‘यह हैं मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी से जानें, उन्होंने कैसे किया अपना वजन कम?

Divyanka Tripathi Yeh Hai Mohabbatein Fame Tv Actress personal life

ब्रेकअप के बाद दिव्यांका को हो गई थी ये बीमारी 

राजीव खंडेलवाल के शो 'जज्जबात'  में शरद मल्होत्रा से अपने रिलेशन की बात पर दिव्यांका ने बताया था , ‘हम दोनों एक बेहद खूबसूरत रिश्ते में थे। हम दोनों को ही एक दूसरे से कोई परेशानी नहीं थी। बस हमारी सोच अलग थी जिसकी वजह से हमारे राश्ते अलग हो गए। मैं शरद से शादी करना चाहती थी और शरद को लगा कि जिस मुकाम पर वो अभी हैं उसमें शादी करने से हो सकता है कि करियर पर फर्क पड़े। मैं रिश्ते को नाम दिए बिना रिलेशनशिप में नहीं रह सकती थी।’ इस रिश्ते के टूटने के बाद बहुत दिनों तक दिव्यांका त्रिपाठी डिप्रेशन में रहीं। इसके बाद एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘यह है मोहब्बतें’ में लीड रोल के बाद उनकी लाइफ मे टर्निंग प्वॉइंट आया। इसी सीरियल के सेट पर उनकी मुलाकात विवेक से हुई। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। दिव्यांका त्रिपाठी के ये 5 मैसेज बदल सकते हैं आपकी भी जिंदगी

 

नैशनल लेवल की थीं निशानेबाज 

आपको जान कर हैरानी होगी कि बचपन में दिव्यांका त्रिपाठी आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं। भोपाल के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी दिव्यांका त्रिपाठी पढ़ाई से ज्यादा एडवेंचर स्पोर्ट्स की तरफ झुकाव रखती थीं। यही वजह है कि उन्होंने नैशनल कैडिट कोर यानी एनसीसी ज्वाइन किया था। इतना ही नहीं माउंटेनियरिंग और वाटर स्कीइंग जैसे एडवेंचरस स्पोर्ट्स में भी उन्होंने ट्रेनिंग ली हुई है। दिव्यांका त्रिपाठी ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह राइफल शूटिंग में आज भी बहुत अच्छी हैं। दिव्यांका बताती हैं, ‘मुझे हॉर्स राइडिंग, माउंटेनियरिंग, वॉटर स्किंग बहुत अच्छे से आती है। मैनें निशानेबाजी की भी ट्रेनिंग ली है और नैशनल लेवल पर कई सारे अवॉर्ड्स भी जीते हैं।’दिव्यांका त्रिपाठी को खाने में पसंद है घुघनी

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।