IAS दिव्या मित्तल ही नहीं, उनके पति गगनदीप सिंह भी छोड़ चुके हैं सरकारी नौकरी, जानिए क्यों चर्चा में है यह कपल

दिव्या मित्तल के IAS पद से इस्तीफे की खबर के बाद उनके पति गगनदीप सिंह ढिल्लों भी चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके पति के बारे में भी सर्च कर रहे हैं दरअसल, गगनदीप भी कुछ साल पहले सरकारी नौकरी छोड़ चुके हैं। दिव्या और गगनदीप दोनों ने विदेश में नौकरी की थी और वहां अच्छा करियर बना सकते थे, लेकिन उन्होंने भारत आकर काम करने का फैसला किया। हालांकि, अब दिव्या मित्तल के सरकारी पद से रिजाइन के बाद, लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं। दिव्या ने 2013 बैच की IAS अधिकारी के तौर पर करीब 13 साल काम करने के बाद अब इस्तीफा दिया है। रिजाइन के बाद लोग अब यह भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर उनके पति कौन हैं और उनका करियर कैसा रहा है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको गगनदीप के करियर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
IAS दिव्या मित्तल के पति गगनदीप सिंह ढिल्लों कौन हैं?
दिव्या मित्तल के मुकाबले उनके पति गगनदीप सिंह ढिल्लों का करियर काफी अलग रहा है। वह सिविल सर्वेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई की है। वह करियर में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और सरकारी सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर चुके हैं। वह पंजाब के बठिंडा जिले के गिद्दड़बाहा का रहने वाले हैं। पहले उन्होंने IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में B।Tech किया और उसके बाद IIM बैंगलोर से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने अपनी पत्नी दिव्या को भी इस परीक्षा के लिए प्रेरित किया।
हालांकि, उन्होंने चार साल पहले साल 2022 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से संयुक्त महानिदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद अब उनकी पत्नी दिव्या मित्तल के रिजाइन की भी खबर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें- कौन हैं इस्तीफे से चर्चा में आईं IAS Divya Mittal? लंदन की जॉब छोड़ क्रैक किया था UPSC

गगनदीप सिंह लंदन की नौकरी छोड़कर भारत लौट आए
गगनदीप और दिव्या मित्तल दोनों ही विदेश में नौकरी कर रहे थे, लेकिन लेकिन दोनों ने ही भारत लौटने का फैसला किया। सरकारी सेवा में आने से पहले गगनदीप का काम वित्तीय बाजार से जुड़ा हुआ था। उन्होंने डेरिवेटिव्स मार्केट-मेकिंग, क्रेडिट ऑप्शंस ट्रेडिंग और फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया है। इसका अर्थ है कि सिविल सर्विस में आने से पहले ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजार और ट्रेडिंग की अच्छी समझ थी।

अब क्या काम करते हैं गगनदीप?
साल 2022 में सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद गगनदीप ने दोबारा वित्तीय बाजार में कदम रखा। माना जा रहा है कि अब वह Neuracap में Algorithmic Trader के तौर पर काम कर रहे हैं। एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग में डेटा और बाजार के हालात क्या है? उसपर काम होता है।
यह भी पढ़ें- जानें आईएएस दिव्या मित्तल लंदन की नौकरी छोड़ कैसे बनीं अफसर
निष्कर्ष- अगर उनके करियर को देखा जाए, तो एक तरह से वापस वह उसी क्षेत्र में आ गए, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी। पहले वित्तीय बाजार, फिर सरकारी सेवा और अब दोबारा ट्रेडिंग से जुड़े काम कर रहे हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- divya mittal insta, gagandeep singh linkdin
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।