Viral Video: गंदी बाल्टी में डालकर ऐसे बनता है सोया चाप, देखें वायरल वीडियो

क्या सोया चाप खाना आपको भी पसंद है, क्या आपने सोया चाप बनाने का तरीका देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे फैक्ट्री में सोया चाप तैयार किया जाता है। पैरों से रौंदने के बाद गंदी बाल्टी में डालकर इस खास अंदाज से बनाया जाता है मार्केट में मिलने वाला सोया चाय।
सोया चाप बनाने का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सोया चाप बनाने का तरीका काफी खास है। एक बच्चे पहले गंदी बाल्टी में चाप के मिश्रण को बनाता हुआ नजर आता है। पहले वह मिश्रण को अलग- अलग गंदी बाल्टी में डालता है। फिर वह जमीन पर मिश्रण को डालकर उसे रगड़ता हुआ नजर आता है।
सोया चाप बनाने का तरीका
View this post on Instagram
इतना ही नहीं, वह बच्चा खुद अपने पैरों से मिश्रण को मिलता हुआ दिखता है। इस मिश्रण से बना सोया चाय आप बड़े चाव से मार्केट से खरीदकर खाते हैं। अगर आपको भी चाप खाना पसंद है तो आपको इस वीडियो को जरूर देखना चाहिए। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी मन चाप खाने का नहीं करेगा।
इसे भी पढ़ें : इन वायरल वीडियोज को देख आप नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू
लोगों ने लगाई क्लास
यह वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर seetrendinginformation नाम के पेज से शेयर किया गया है। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद काफी ज्यादा नाराज नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।
इसे भी पढ़ें : जानवरों से जुड़ी ये वायरल वीडियो देखकर हो जाएंगी आप इमोशनल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik, seetrendinginformation
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।