Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:36 AM IST

Dhanteras 2022: इस दिन क्यों खरीदा जाता हैं पीतल से बना हुआ सामान?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों धनतेरस पर पीतल के सामान खरीदने का बहुत अधिक महत्व होता है। 
Updated:- 2022-10-11, 18:00 IST
image

धनतेरस का पर्व दिवाली से पहले मनाने का विशेष महत्व होता है। हिन्दू धर्म में धनतेरस पर विशेष विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करने से घर में सुख और धन का वास होता है। इस दिन लोग कई सारे धातु के सामान खरीदते हैं।

आपको बता दें कि इस दिन लोग पीतल के बर्तन और उससे बने हुए कई सामान भी खरीदते हैं और यह खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसके पीछे कई सारे कारण हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पीतल के सामान क्यों धनतेरस के दिन खरीदना बहुत शुभ होता है और इसके पीछे क्या कारण हैं। 

क्यों खरीदा जाता है पीतल?

brass utensils importance on dhanteras

हर वर्ष कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के ही दिन धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन पीतल खरीदना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि पीतल धातु को भगवान धन्वंतरी का धातु माना जाता है। आपको बता दें कि इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का भी विशेष महत्व होता है।

हिन्दू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु के 12वें अवतार भगवान धन्वंतरि जी को बताया गया है। आपको बता दें कि इस दिन भगवान धन्वंतरि देव का जन्म हुआ था। साथ ही पीतल खरीदने से घर में सौभाग्य आता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

अगर बात करें सोना या चांदी की खरीदारी की तो वह भी धनतेरस के दिन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि चांदी खरीदने से भी कुबेर जी प्रसन्न होते है। आपको बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार पीतल के बर्तन में भोजन करना बहुत शुभ माना जाता है। 

इसे भी पढेंः Dhanteras 2022: धनतेरस की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व जानें

पीतल का क्या महत्व होता है?

आपको बता दें कि मान्यताओं के अनुसार भी बृहस्पति ग्रह की शांति के लिए लोग पीतल को खरीदते हैं। साथ ही कई सारे मांगलिक कार्यो में भी इसका उपयोग होता है। आपको बता दें कि धनतेरस पर खरीदे हुए पीतल के दीए से भी कई लोग लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Dhanteras Wishes In Hindi: धनतेरस के शुभ मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

आपको बता दें कि पुराणों के अनुसार द्रौपदी को पीतल का अक्षय पात्र वरदान स्वरूप दिया गया था। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि देवी-देवताओं को पीतल के बर्तनों में ही भोग रखना चाहिए। ऐसा करने से उनकी कृपा बनी रहती है। 

तो यह थी जानकारी धनतेरस से जुड़ी हुई। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- shutterstock/herzindagi 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।