होली पर होगी गुलाल-अबीर की बारिश...दिल्ली के इन बाजारों से सस्ते में करें शॉपिंग

Holi Par Sasta Gulal Kahan Se Khariden: होली का त्योहार आते ही गली-गली में एक जोश भर जाता है। हर कोई इस उत्साह से भरपूर त्योहार का पूरे साल इंतजार करता है। बच्चा हो या बड़ा होली भला किसे अच्छी नहीं लगती। कुछ लोग गीले रंगों से तो कुछ सूखे अबीर-गुलाल से होली खेलना पसंद करते हैं। हर किसी की अपनी एक अलग पसंद होती है। दोस्तों और परिवार के साथ इस खास दिन का मजा ही अलग होता है। अगर आपको पास बहुत सारे दोस्त हैं और आपको सभी के साथ होली खेलनी है, तो आपको बहुत सारे कलर्स भी चाहिए होंगे। ऐसे में आपकी जेब को मार्च के महीने में भारी झटका लग सकता है। अगर आप रंगों पर भारी खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो दिल्ली के कुछ सस्ते बाजार इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। दिल्ली के कई ऐसे बाजार हैं, जहां आपको थोक के भाव में गुलाल और अबीर मिल सकता है। आइए जानें, दिल्ली में सस्ते में अबीर-गुलाल कहां मिलता है?
यह भी देखें- Holi Shopping In Delhi: रंग-गुलाल और पिचकारी से लेकर होली डेकोरेशन तक, दिल्ली के इन बाजारों में मिलेगा सबकुछ सस्ता
पहाड़गंज मार्केट

पुरानी दिल्ली के करीब पहाड़गंज मार्केट में आपको सबसे सस्ते होली के रंग मिल सकते हैं। ये बाजार बहुत ही पुराना है। यहां आपको होली के अलावा भी हर ओकेजन के हिसाब से सस्ते में सामान मिल सकता है। यहां आप सूखे गुलाल-अबीर के अलावा भी कई तरह के रंग और पिचकारियां भी बहुत कम दाम पर आराम से खरीद सकते हैं।
सदर बाजार
थोक सामान लेने का बात हो, तो सदर बाजार को भला कोई कैसे भूल सकता है। सदर बाजार में आपको थोक के भाव में सस्ते और अच्छे रंग मिल जाएंगे। यहां आपको गुलाब और अबीर की बहुत सारी वैरायटी और क्वालिटी भी मिल जाएगी। आप अपने बजट के हिसाब से रंगों का चुनाव कर सकते हैं।
लाजपत नगर मार्केट

अगर आप अपनी और अपने प्रियजनों की स्किन का ख्याल रखते हुए होली खेलना चाहते हैं, तो आपको स्किन फ्रेंडली और नेचुरल गुलाल ही लेने चाहिए। इस तरह के रंग आपको लाजपत नगर में आराम से मिल जाएंगे। होली के एक हफ्ते पहले से यहां आपको पटरी बाजार वाले मिल जाएंगे। यहां आप सस्ते में रंगों से अपना झोला भर सकते हैं।
तिलक नगर मार्केट

दिल्ली की तिलक नगर मार्केट अपनी कपड़ों की वैरायटी के लिए जानी जाती है। इसके अलावा, होली के खास मौके पर यहां आपको सस्ते में अच्छी क्वालिटी के रंग भी मिल जाएंगे। यहां पर सड़कों पर बहुत सी महिलाएं सूखे हुए फूलों से रंग बनाकर बेचती हैं। ये रंग आपकी स्किन और हेल्थ के लिहाज से बहुत ही अच्छे रहेंगे।
यह भी देखें- होली पर दिल्ली के इन मार्केट से करें सस्ती खरीदारी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:shutterstock/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।