Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:35 AM IST

ऋतिक रोशन जैसा दिखता है दिल्ली का ये भिखारी, आप भी देखें वायरल फोटो

Photo of Delhi beggar: इन दिनों दिल्ली के एक भिखारी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। जानें क्यों।
Updated:- 2022-08-18, 10:14 IST
image

Photo of Delhi beggar: एक भिखारी के बारे में सुनकर आपके दिमाग में क्या आता है? क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बिल्कुल अलग तरह के भिखारी की फोटो वायरल हो रही है।

दरअसल यह शख्स बॉलीवुड के नामी सेलिब्रिटी की तरह दिखता है। यही कारण है कि पूरे इंटरनेट पर उनकी फोटो धूम मचा रही है। लोग फोटो देख कंफ्यूज हो जाते हैं कि वो किसी सेलिब्रिटी को देख रहे हैं या सामान्य शख्स को। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये शख्स। 

ऋतिक रोशन जैसा दिखता है यह भिखारी 

सोशल मीडिया पर हम अक्सर अलग-अलग स्टार्स के हमशक्ल देखते हैं। फिर चाहे आलिया भट्ट हो या दीपिका पादुकोण। ऐसे में हाल ही में कवलजीत सिंह बेदी नाम के शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा 'दिल्ली का भिखारी।' 

फोटो में नजर आ रहे शख्स के चेहरे पर दाढ़ी नजर दिख रही है। वहीं उसने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है। तस्वीर को देखने पर ऐसा लगता है जैसे हम ऋतिक रोशन को देख रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस व्यक्ति के लुक्स की तुलना सिर्फ ऋतिक रोशन से ही नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर से भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान और हिंदुस्तान को जोड़ती है ये प्रेम कहानी, आप भी जानें कौन थे मूमल-महेंद्र

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

लोग सोशल मीडिया पर लगातार इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "गरीबों और फकीरों का कबीर सिंह।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "स्वैग है भाई अपना-अपना।" कुछ लोग इस शख्स को ऋतिक रोशन जैसा तो कुछ आदित्य रॉय कपूर बता रहे हैं। 

क्या सच में भिखारी है यह शख्स? 

हूबहू किसी स्टार जैसे दिखने की वजह से बहुत से लोगों को इस बात पर यकीन करने में मुश्किल हो रही थी कि यह शख्स एक भिखारी है। यही कारण है बहुत से यूजर्स शख्स से जुड़े सवाल कर रहे थे। इसे देखते हुए कवलजीत सिंह बेदी ने एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में यह शख्स सच में भीख मांगता नजर आ रहा है।

आपने ऋतिक रोशन जैसे दिखने वाले शख्स को तो देख लिया होगा। अब जानें दीपिका जैसी दिखने वाली लड़की के बारे में। 

इसे भी पढ़ेंः घर में मौजूद इन चीजों से बनाया जा सकता है साबुन, जानें कैसे

दीपिका जैसी दिखती है ये लड़की 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rijuta Ghosh Deb (@thelushvoguette)

कुछ समय पहले रिजुता घोष देब नाम की लड़की की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कारण था उनका दीपिका पादुकोण के जैसा दिखना। लोग उन्हे दीपिका 2.0 कहकर बुला रहे हैं। रिजुता कोलकाता की रहने वाली हैं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। 

लोगों को तो यह शख्स बिल्कुल आदित्य रॉय और ऋतिक रोशन जैसा लग रहा है। आपका इस फोटो के बारे में क्या कहना है? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Hrithik Roshan, Aditya Roy Kapur/Instgaram, Kawaljit Singh Bedi/Twitter 

 


 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।