देखिए, दीपवीर के मुंबई रिस्पेशन का वीडियो
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई रिस्पेशन पार्टी में बेहद ही अलग अंदाज में नजर आए।

Updated:- 2018-11-29, 18:20 IST
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई रिस्पेशन पार्टी में बेहद ही अलग अंदाज में नजर आए। जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण अपने ससुराल वालों से मिल रही थीं वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आए।
न्यूलीवेड दीपिका और रणवीर ने बेंगलुरु के बाद आखिरकार मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। द ग्रैंड हयात होटल में रिसेप्शन के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों बेहद ही रॉयल लुक में नजर आए। एक तरफ जहां रणवीर सिंह ने व्हाइट शेरवानी के साथ खास मैचिंग स्कर्ट पहना था वहीं दीपिका ने भी व्हाइट हैवी साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी में सबका ध्यान आकर्षित किया।
14-15 नवंबर को इटली में शादी करने के बाद दीपवीर ने इंडिया लौटकर दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में 21 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी दी। उस रिसेप्शन के बाद 28 नवंबर की रात मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दीपवीर ने दूसरी रिस्पेशन पार्टी दी। इस रिस्पेशन पार्टी में दीपिका और रणवीर एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।