एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अचानक तबीयत हुई खराब, देर रात अस्पताल में हुईं भर्ती

Deepika Padukone Hospitalised: दीपिका पादुकोण को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   
Updated:- 2022-09-27, 20:41 IST
image

Deepika Padukone Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ घंटों से एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण की तबीयत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कल रात मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Deepika Padukone की खराब हुई तबीयत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

दीपिका पादुकोण को कल देर रात घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि एक्ट्रेस के परिवार या फ्रेंड्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि अस्पताल में दीपिका के टेस्ट भी किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ेंः दीपिका से लेकर करीना तक, लाखों में आता है इन सेलिब्रिटीज का बिजली बिल

अब कैसी हैं Deepika?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण अब पहले से बेहतर हैं और रिकवर कर रही हैं। बहरहाल फिलहाल सभी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। फैंस इस खबर को मिलने के बाद से दीपिका के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

कुछ महीने पहले भी हुई थी तबीयत खराब?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण की लगभग 1 महीने पहले भी तबीयत खराब हुई थी जिस वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था। बताया गया था कि उन्हें हार्ट बीट से जुड़ी कोई दिक्कत हुई थी। उसके बाद अब फिर से उनकी तबीयत खराब होना थोड़ा चिंतनीय है। 

इसे भी पढ़ेंः जब दीपिका पादुकोण पर फूटा अनुष्का का गुस्सा, बोलीं ‘मुझ पर कचरा फेंकना बंद करो’

जानिए किन फिल्मों पर काम कर रही हैं दीपिका

ये जवानी है दीवानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में काम करने वाली दीपिका पादुकोण इन दिनों ढेर सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' और ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' मूवी में दिखेंगी। इसके साथ-साथ वह एक हॉलीवुड फिल्म के हिंदी रीमेक पर भी काम कर रही हैं। 

अब इंतजार है तो दीपिका की टीम या फैमिली के स्टेटमेंट देने का। इसी के बाद पता लगाया जा सकता है कि दीपिका को क्या हुआ था और अब वो कैसी हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instgaram/Deepika Padukone

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।