Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

3 महीने में हो जाएगी बहू तैयार जानिए कैसे

केवल तीन महीने में एक लड़की बहू बनने लायक हो जाएगी। 
Updated:- 2018-09-03, 16:06 IST
image

केवल तीन महीने में एक लड़की बहू बनने लायक हो जाएगी। हर पेरेंट्स की इच्छा होती है कि उनकी बेटियां शादी से पहले सफल करियर बनाएं जिससे वो अपने ससुराल में पूरे आत्मविश्र्वास के साथ अपनी जिंदगी जी सकें। इन तमाम बातों का ध्यान रखते हुए एक कोर्स शुरू हुआ है जो 3 महीने में तैयार कर देगा बहू। हालांकि ये कोर्स आपको चौंकाने वाला है कि भला बहू बनने से पहले भी कोई कोर्स करना होता है मगर यह सच है। 

बीएचयू आइआइटी ने इस कोर्स की पहल की है। अब बहू बनने से पहले कोई भी स्टूडेंट इसके लिए प्रशिक्षण लेकर ससुराल के लिए खुद को तैयार कर सकेगी। 

daughter in law training course

Image Courtesy: Imagesbazaar

बेटी मेरा अभिमान कोर्स 

कई बार अपनी बात दूसरों के सामने ना कह पाने जैसी छोटी-छोटी बातों की कमी बेटियों के आत्मविश्र्वास को अक्सर तोड़ कर देती हैं जिसका असर परिवार की खुशी पर पड़ता है। 

 

बेटियों को हुनरमंद बनाने के लिए आगे आया है आइआइटी, बीएचयू का मालवीय नव प्रवर्तन केंद्र। यहां के स्टार्टअप 'यंग स्किल्ड इंडिया' के सीईओ नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि समाज में बढ़ती हुई इसी समस्या को देखते हुए एक निजी संस्थान से मिलकर 'डाटर्स प्राइड - बेटी मेरा अभिमान' कोर्स तैयार किया गया है।

daughter in law training course

Image Courtesy: Imagesbazaar

तीन महीने में होगी बहू तैयार 

तीन महीने में बेटियों के सेल्फ कॉन्फिडेंस, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स, स्ट्रेस हैंडलिंग, कंप्यूटर स्किल्स इंटरपर्सनल स्किल्स के साथ फैशन स्किल्स, मैरिज स्किल्स और सामाजिकता के गुण भी सिखाए जाएंगे। वो बेटियां जो संकोच के कारण दूसरों के सामने बोल नहीं पातीं उनमें आत्मविश्र्वास जगाने में बहुत मदद मिलेगी।

इस कोर्स में प्रोफेशनल स्किल्स ट्रेनर, फैशन डिजाइनर व काउंसलर की अहम भूमिका रहेगी। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।