रोजाना करें ये छोटे-छोटे काम, घर रहेगा आर्गेनाइज

अगर आप अपने घर को हमेशा आर्गेनाइज रखना चाहती हैं तो ऐसे में रोजाना कुछ छोटे-छोटे काम जरूर करें। जानिए इस लेख में।

home organizing hindi

हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर हमेशा साफ-सुथरा रहे। लेकिन अक्सर लोग इससे बचते हैं, क्योंकि उन्हें क्लीनिंग करना एक बिग टास्क लगता है, जिसमें उनकी मेहनत ही नहीं, बल्कि काफी सारा समय भी खर्च होता है। लेकिन अगर आप थोड़ा समझदारी से अपने घर को मैनेज करते हैं तो आपको उसे आर्गेनाइज करने के लिए बहुत अधिक समय व मेहनत खर्च करने की जरूरत नहीं है।

बस आपको रोजाना कुछ छोटे-छोटे काम करने चाहिए। जब आप डेली इन टास्क को करते हैं तो इससे आपका घर हमेशा ही आर्गेनाइज्ड रहता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही डेली टास्क के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप हमेशा ही अपने घर को आर्गेनाइज्ड रख सकती हैं-

चीजों को जगह पर रखें

हम सभी की यह आदत होती है कि हम अपनी चीजों को इस्तेमाल करते हैं और फिर उन्हें कहीं पर भी रख देते हैं। लेकिन वास्तव में इस आदत के कारण घर काफी गंदा व अनआर्गेनाइज्ड हो जाता है। इसलिए हमेशा यह नियम बनाएं कि आप जिन भी चीजों का इस्तेमाल करें, उन्हें हमेशा वापिस अपनी जगह पर रखें।

जरूर करें डस्टिंग

things that make your home organized

आप अपने डेली रूटीन में डस्टिंग के टास्क को जरूर शामिल करें। ऐसे कई लोग होते हैं, जो डस्टिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसके कारण धीरे-धीरे घर काफी गंदा हो जाता है। बाद में उसे क्लीन व आर्गेनाइज करना काफी टाइमटेकिंग होता है। इसलिए डस्टिंग को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे घर हमेशा आर्गेनाइज्ड रहता है।

बाहर करें बेकार का सामान

बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे जल्दी से किसी भी सामान को घर से बाहर नहीं करते हैं, बल्कि यह सोचकर उसे रखते रहते हैं कि वह बाद में काम आएगा। जबकि ऐसा करने से घर आर्गेनाइज्ड नहीं रहता है। इसलिए, जब भी कोई सामान खत्म हो जाए या फिर वह काम का ना हो तो ऐसे में आप उसे तुरंत बाहर कर दें। इससे घर को हमेशा आर्गेनाइज्ड रखने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें-अपने घर को आर्गेनाइज रखने से मिलते हैं ये बेमिसाल फायदे

सेट करें डेली रूटीन

daily activity for organizing home

अगर आप चाहती हैं कि आपका घर हमेशा आर्गेनाइज्ड रहे तो ऐसे में आपको अपना एक डेली रूटीन सेट करना चाहिए। इसमें आप अपने घर के डेली टास्क और टाइमिंग्स को नोट करें। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे घर को आर्गेनाइज्ड रखना काफी आसान हो जाता है। (अपने घर को आर्गेनाइज कैसे रखें)

यह भी पढ़ें-बजट में रहकर कुछ यूं आर्गेनाइज करें अपना घर

डेली एक आइटम करें आर्गेनाइज्ड

कई बार हर दिन क्लीनिंग करने के बाद भी घर आर्गेनाइज्ड नहीं रहता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने डेली टास्क में किसी एक आइटम को आर्गेनाइज्ड करने का प्लॉन बनाएं। मसलन, किसी दिन आप बेडरूम के कैबिनेट को आर्गेनाइज करें तो कभी फ्रिज को डिक्लटर करें। इस तरह आपको समय भी कम लगेगा और आपका पूरा घर हमेशा आर्गेनाइज्ड रहेगा।

तो अब आप भी डेली इन टास्क को करें और अपने घर को हमेशा आर्गेनाइज्ड रखें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP