मकर संक्रांति वर्ष भर में पड़ने वाली सभी संक्रांतियों में सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को पड़ रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है, साथ ही इस दिन सूर्य देव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने की प्रथा भी है। भगवान विष्णु को तिल अति प्रिय हैं, मकर संक्रांति पर पूजन में काले तिल का प्रयोग अनिवार्य होता है। इतना ही नहीं, इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस वर्ष चंद्र राशि के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व आपके लिए कैसा बीतने वाला है और इस दिन आपको राशि अनुसार किन वस्तुओं का दान करना चाहिए, इस बारे में बता रहे हैं ग्लोबल फाउंडेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस, दिल्ली के सीईओ एवं ज्योतिषाचार्य प्रो. (डॉ.) अनिल मित्रा।
इसे जरूर पढ़ें: मकर संक्रांति स्पेशल: इस दिन करें 12 प्रकार के दान
मेष:
इस राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति बहुत शुभ है। इन्हें शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
दान- तिल के पानी से स्नान करें, मिठाई, खिचड़ी, दाल, मीठे चावल और ऊनी वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।
वृषभ :
वृषभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर प्रमोशन और कोई बड़ा उपहार प्राप्त हो सकता है।
दान- मकर संक्रांति के दिन वृषभ राशि के जातकों को उड़द दाल की खिचड़ी, काली उड़द, सरसों का तेल, काला कपड़ा, काला तिल आदि का दान करना चाहए।
इसे जरूर पढ़ें: मकर संक्रांति 2022: क्या आप जानते हैं मकर संक्रांति से जुड़ी ये पौराणिक बातें
मिथुन:
इस राशि वालों को मकर संक्रांति पर शुभ फल प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
दान- गरीबों को खिचड़ी, काला तिल, छाता, उड़द, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल दान करना चाहिए।
कर्क:
आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और धन के आगमन के नए अवसर भी प्रप्त होंगे।
दान- कर्क राशि वालों को इस दिन गरीब लोगों को खिचड़ी, चने की दाल, पीला कपड़ा, फल आदि का दान करना चाहिए।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों में यह मकर संक्रांति कार्यों के प्रति उत्साह लेकर आएगी। आपका धर्म-कर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में कोई समारोह होगा, जो आपको खुशी प्रदान करेगा।
दान- इस अवसर पर स्नान के बाद मसूर की दाल, खिचड़ी, गजक आदि दान करना चाहिए।
कन्या:
आप जितना परिश्रम करेंगे उतना ही आपको फल मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नौकरी में परिवर्तन का विचार भी आप कर सकते हैं।
दान- इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर गरीबों को साबुत मूंग, हरे कपड़े, खिचड़ी, मूंगफली आदि दान करना चाहिए।
तुला:
तुला वालों के लिए यह मकर संक्रांति बहुत विशेष नहीं है। हालांकि आपको कोई परेशानी का सामना नहीं करना होगा। मगर मन में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है।
दान- आप इस दिन खिचड़ी, फल, मिश्री, गरम कपड़े आदि का दान कर सकते हैं।
वृश्चिक:
यह पर्व आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग बढ़ेगा।
दान- इस राशि वालों को मकर संक्रांति पर कंबल और तिल-गुड़ आदि का दान करना चाहिए।
धनु:
धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। छोटी से छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें। अपने काम पर फोकस करें, इससे आपको लाभ मिलेगा।
दान- मकर संक्रांति वाले दिन आप मूंगफली, तिल, कंबल आदि का दान कर सकते हैं।
मकर:
मकर राशि वालों के लिए संक्रांति का दिन विशेष होता है। इस दिन आपको एक कलश में शुद्ध जल भर कर उसमें काले तिल डालकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए।
दान- इस दिन मकर राशि वालों को खिचड़ी, कंबल, लकड़ी आदि का दान देना करना चाहिए।
कुंभ:
कुंभ राशि वालों के लिए भी मकर संक्रांति विशेष है। आपको आर्थिक लाभ (आर्थिक लाभ के लिए टिप्स) के साथ ही काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। इतना ही नहीं, संक्रांति का दिन आपके संबंधों में सुधार के लिए भी अच्छा रहेगा।
दान- इस दिन आप खिचड़ी, तेल और गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं।
मीन:
मीन राशि के जातक नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। यह संक्रांति आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली लाएगी और धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि भी बढ़ेगी।
दान- आपको इस दिन मूंगफली, तिल, गुड़ आदि का दान करना चाहिए।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही ऐसे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों