क्या आपको पता है Ghibli Image के लिए अपलोड हुई फोटो आखिर जा कहां रही है? ये ट्रेंड चुरा सकता है आपकी रातों की नींद

Ghibli Image का चस्का अगर आपको भी लग गया है और आप लगातार अपनी तस्वीरों को Chat GPT या अन्य किसी जरिए से AI के हवाले कर रहे हैं, तो जरा संभल जाइए! आपकी तस्वीरों के साथ कुछ ऐसा हो सकता है, जो आपकी रातों की नींद उड़ा देगा।
Updated:- 2025-04-02, 11:22 IST
image

Ghibli Image का ट्रेंड आजकल सभी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन, क्या आपको पता है कि यह ट्रेंड असल में आपकी रातों की नींद चुरा सकता है और आपके लिए बैठे-बिठाए बड़ी मुश्किल को दावत दे सकता है। जी हां, अगर आप भी Ghibli Image जेनरेट कर चुके हैं या करने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। अगर आप भी Ghibli Image के ट्रेंड के चक्कर में बिना सोचे-समझे अपनी तस्वीरें AI के हवाले कर रहे हैं, तो जरा संभल जाइए! आपकी तस्वीरों के साथ कुछ ऐसा हो सकता है, जो आगे चलकर आपके लिए मुश्किल खड़ी कर देगा। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर Ghibli Image के लिए अपलोड हुई फोटो आखिर जा कहां रही है और आपके फोटोज के साथ क्या हो सकता है? चलिए, आपको बताते हैं।

Ghibli Image का ट्रेंड पड़ सकता है आप पर भारी

chatgpt new ghibli studio viral image trend security concerns can leak facial recognition data

Ghibli Image इन दिनों शायद सबसे ट्रेंडिंग में है। रोजाना न जाने कितने यूजर्स Chat GPT या अन्य कई एप्स के जरिए, अपनी तस्वीरों को Ghibli Image में कन्वर्ट कर रहे हैं। लेकिन, शायद आप नहीं जानते हैं कि यह ट्रेंड आपकी सेफ्टी पर कितना भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना सोचे-समझे इस तरह अपनी प्राइवेट तस्वीरों को एआई के हवाले करना आपके लिए परेशान का सबब बन सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस ट्रेंड की वजह से ChatGPT के पास लोगों के कई निजी तस्वीरों का एक्सेस आ जाएगा और इनका इस्तेमाल वह आगे किस तरह से करेगा, इसे लेकर कोई गारंटी नहीं है। Ghibli ट्रेंड की वजह से OpenAI को यूजर्स के फेशियल डेटा को एक्सेस करने की आजादी मिल रही है और यह आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। इस तरह की तस्वीरों का इस्तेमाल बड़ी कंपनियां यूजर्स को AI मॉडल के लिए ट्रेन करने में भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chat GPT ने अपने नए फीचर से इंटरनेट पर काटा बवाल, जानें फ्री में कैसे बना सकते हैं Ghibli Studio फोटोज

पहले भी सवालों के घेरे में आ चुकी है AI टेक्नोलॉजी

stylish-indian-hindu-couple-posed-street

AI टेक्नोलॉजी बेशक आज हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है और मनोरंजन से लेकर बड़े कामों को आसान करने तक, इससे काफी कुछ किया जा सकता है। लेकिन, आपको बता दें कि इस टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करते वक्त आपको सेफ्टी का भी ध्यान रखना होगा। कुछ साल पहले Clearview AI नाम की एक कंपनी पर बिना परमिशन के सोशल मीडिया और वेबसाइट से लोगों की तस्वीर चुराने का आरोप लगा था। इस डाटा का इस्तेमाल कई तरीके से होता है और इससे करोड़ों की कमाई तक की जाती है।

 

 

यह भी पढ़ें- Ghibli Image क्यों Chat GPT पर पड़ गई है भारी? Open AI के CEO ने कही ये बात... इसलिए फोटो नहीं बना पा रहे कई यूजर्स

 

क्या आपने Ghibli Image ट्रेंड को ट्राई किया, हमें जरूर बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Chat GPT, Her Zindagi, Freepik

FAQ
Ghibli Image कैसे बना सकते हैं?
Ghibli Image बनाने के लिए आपको Chat GPT में अपनी फोटो अपलोड कीजिए और 'Convert My Image into Ghibli Art Converter' का प्रॉम्प्ट दीजिए। आपकी इमेज गिबली इमेज में बदल जाएगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।