herzindagi

Chaitra Navratri 2023: राशि अनुसार करें कन्या पूजन, घर में आएगी खुशहाली

चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन को विशेष माना जाता है। पूरे नौ दिन माता के विभिन्न स्वरूपों का पूजन करने के बाद नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करने का विधान है। मान्यता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन के बिना पूजा अधूरी होती है और इसका पूर्ण फल नहीं मिलता है। पूजन के दौरान 2 से 8 वर्ष की कन्याओं को आमंत्रित किया जाता है और साथ में एक लंगूर को आमंत्रण दिया जाता है। कन्याओं को विधि-विधान से आसन पर बैठाकर उन्हें उनकी पसंद का भोज कराया जाता है और उपहार में उनकी पसंद की वस्तुएं दी जाती हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च से हो रहा है और नवमी तिथि 30 मार्च को होगी और इसी दिन कन्या पूजन किया जाएगा। इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार पूजन करती हैं तो आपके लिए शुभ होगा। आइए <strong>ज्योतिर्विद पंडित&nbsp;रमेश भोजराज द्विवेदी जी</strong> से जानें इस दिन राशि के अनुसार कैसे पूजन करना आपके लिए फलदायी होगा।&nbsp;

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 06 Mar 2023, 20:03 IST

मेष राशि

Create Image :

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं इसलिए इस राशि के लोगों को कन्या पूजन करते समय लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और कन्याओं के पैरों में लाल आलता लगाकर उन्हें माथे पर रोली का टीका लगाएं और उपहार में उनकी पढ़ाई से संबंधित चीजें भेंट करें। यदि आप कन्याओं को लाल रंग की चीजें देंगे तो आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। 

 

मकर राशि

Create Image :

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और यदि आप कन्या पूजन के दिन नीले वस्त्रों का दान करेंगी, तो आपके लिए शुभ होगा। इस दिन आप कन्याओं को लोहे या किसी धातु का सामान उपहार में दें। 

कुंभ राशि

Create Image :

कुंभ राशि के लोग यदि किसी एक कन्या को अपनी सामर्थ्य अनुसार सोने की कोई वस्तु दान में देती हैं तो ये आपके लिए अत्यंत शुभ होगा। इस दिन आप कन्याओं को वस्त्र और पढ़ने की सामग्री उपहार में दें और कन्या पूजन के समय नीले वस्त्र पहनें। 

 

मीन राशि

Create Image :

मीन राशि के स्वामी भी गुरु बृहस्पति हैं। इस दिन यदि आप कन्याओं को पीले फल उपहार में देंगी और पीले वस्त्र भेंट करेंगी तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। कन्याओं को पीली चुनरी या वस्त्र उपहार में दें। 

यदि आप पूरे विधि-विधान के साथ अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए पूजन करती हैं और कन्याओं को उपहार देती हैं तो आपके लिए शुभ होगा। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik.com

वृषभ राशि

Create Image :

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और उनका जुड़ाव सौंदर्य से माना जाता है। कन्या पूजन में आप यदि गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें और कन्याओं को सफ़ेद चीजें उपहार में दें। जहां तक संभव हो कन्याओं को श्रृंगार की सामग्री दें, तो आपके लिए लाभप्रद होगा। इस दिन मीठे में खीर अवश्य बनाएं और कन्याओं को उसका भोज कराएं। 

 

मिथुन राशि

Create Image :

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। यदि आप कन्या पूजन में हरे वस्त्र पहनकर बैठती हैं और कन्याओं को हरे रंग के उपहार देती हैं तो आपके लिए लाभप्रद होगा। इस दिन कन्याओं को भेंट में पुस्तकें दें। 

इसे जरूर पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि पर बन रहा है विशेष योग, राशियों पर हो सकते हैं ये शुभ प्रभाव

कर्क राशि

Create Image :

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है और यदि आप कन्या पूजन के दिन 9 कन्याओं के साथ एक बटुक को सफ़ेद चीजें खिलाती हैं तो आपके लिए लाभप्रद होगा। कन्या पूजन में सफ़ेद चीजों को उपहार में दें। यदि संभव हो तो आप कन्याओं को सफेद या सिल्वर वस्त्र उपहार में दें। 

 

सिंह राशि

Create Image :

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं इसलिए यदि आप कन्या पूजन के समय कन्याओं को माता को चढ़ाए हुए नारियल का प्रसाद देंगी और उपहार में किताबें देंगी, तो आपके लिए शुभ होगा। 

कन्या राशि

Create Image :

कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं। यदि आप कन्या पूजन में हरे रंग का इस्तेमाल  करेंगी तो घर में समृद्धि आएगी। आप कन्याओं को हरी चूड़ियां उपहार में दें। इसके साथ यदि आप फलों का दान करेंगी तब भी आपके लिए शुभ होगा। 

इसे जरूर पढ़ें: Chaitra Navratri 2023 Kab Hai: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

 

तुला राशि

Create Image :

तुला राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है, इसलिए कन्या पूजन में कन्याओं को सफ़ेद चीजें जैसे खीर या कलाकंद खिलाएं और उन्हें उनके इस्तेमाल की सफ़ेद चीजों का दान करें।  

 

वृश्चिक राशि

Create Image :

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इसलिए आप यदि कन्या पूजन में कन्याओं को लाल चुनरी या वस्त्र उपहार में देंगी तो आपके जीवन में समृद्धि आएगी। इस दिन आप भी लाल कपड़े पहनें।

 

धनु राशि

Create Image :

धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं और यदि आप कन्या पूजन के समय कन्याओं को माथे पर हल्दी का तिलक लगाएंगी और पीले वस्त्र पहनेंगी तो आपको शुभ फल मिलेंगे। इस दिन आप कन्याओं को पीली चीजें उपहार में दें।  

Chaitra Navratri 2023: राशि अनुसार करें कन्या पूजन, घर में आएगी खुशहाली | chaitra navratri 2023 kanya pujan vidhi according to zodiac signs | Herzindagi