Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

Jail Rules: क्या जेल में कैदी खोल सकते हैं अपनी दुकान...जान लीजिए क्या कहता है नियम?

Can Prisoners Open Their Own Shops In Jail: क्या आप जानते हैं कि जेल में दुकाने भी होती हैं, लेकिन सवाल ये बनता है कि जेल में दुकान चलाता कौन है? आइए जानें, क्या जेल में कैदी अपनी दुकान खोल सकते हैं? जेल में दुकान से कौन सामान खरीद सकता है?
Updated:- 2025-03-11, 19:03 IST
Can Prisoners Open Their Own Shops In Jail

What Are The Rights Of Prisoners: जुर्म लगभग सभी देशों में होता है। कहीं क्राइम रेट कम होता है, तो कहीं बहुत ज्यादा। यदि किसी राज्य या देश में ही क्राइम रेट ज्यादा बढ़ जाए, तो जेल का सहारा लिया जाता है। जघन्य अपराधों के लिए लोगों को जेल तक जाना पड़ता है। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए उन्हें जेल भेजना पड़ता है। दुनिया के लगभग सभी देशों में जेल की व्यवस्था मौजूद है। कैदी भले ही जेल में अपने जुर्म के लिए गया हो, लेकिन इसके बाद भी उसके कई अधिकार हैं। 

जेल में एक कैदी को खाने से लेकर उसकी सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। जेल के अंदर एक कैदी की जरूरत का लगभग सभी सामान मिलता है, जो एक व्यक्ति को अपने जीवनयापन के लिए चाहिए होता है। आपको जानकर शायद हैरत हो सकती है कि जेलों में दुकाने भी होती हैं। कैदी इन दुकानों से अपने लिए सामान भी खरीद सकते हैं। आइए जानें, जेल में दुकान कौन खोल सकता है? क्या कैदी जेल में दुकान खोल सकता है? जेल की दुकानों में क्या-क्या सामान मिलता है?

यह भी देखें- दुनिया की सबसे आलीशान जेल, कैदियों को मिलती हैं 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं

क्या जेल में दुकान होती है?

Is there a shop in jail

बहुत से लोग ये नहीं जानते कि जेल में दुकान भी होती हैं। बता दें कि जेल में कैदियों की रोजमर्रा की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा जाता है। जेल परिसर में ही कैंटीन बनी होती हैं, जिनसे कैदी अपने लिए सामान खरीद सकते हैं। इन्हें कैंटीन स्टोर कहा जाता है। यहां पर कुछ नियमों के साथ कैदियों के लिए काफी चीजें रखी जाती हैं। 

जेल में दुकान कौन चलाता है?

मन में सवाल ये आता है कि आखिर जेल के अंदर दुकान चलाता कौन है? बता दें कि जेल में ज्यादातर चीजों का संचालन अंदर के लोगों द्वारा ही किया जाता है। जेल में दुकान चलाने के लिए अलग से कोई नियुक्ति नहीं की जाती है। इस काम को जेल के कैदी खुद ही करते हैं। जेल में मौजूद दुकाने खुद जेल के कैदी ही चलाते हैं। हालांकि, इस काम की जिम्मेदारी अच्छे आचरण वाले कैदियों को ही दी जाती है। 

कैदी जेल में कैसे खरीदते हैं सामान?

How do prisoners buy things in jail

जेल के कैदी जेल में मौजूद कैंटीन से साबुन, टूथपेस्ट और इनरवियर्स तक खरीद सकते हैं। इन सभी चीजों के लिए उन्हें पैसे नहीं देने पड़ते। सामान खरीदने के लिए कैदियों को कूपन दिया जाता है। हर कूपन की अपनी एक अलग वैल्यू होती है। इनकी वैल्यू 1,2,5, 10, 20 तक की हो सकती है। जेल में कैदियों को काम करने के बदले उन्हें ये कूपन दिए जाते हैं, जिससे वे अपने लिए जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। जेल में कैदियों को पैसों का लेन-देन करने का अधिकार नहीं होता।

यह भी देखें- आखिर तिहाड़ जेल के रूम नंबर 3 से क्यों डरते हैं लोग? जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Meta AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।