क्या पीरियड्स के दौरान रंगोली बना सकते हैं?

मासिक धर्म में में पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है। खासकर महिलाओं को कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। 

 
Can I make rangoli during periods

(can i make rangoli during periods) हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है। वहीं पूजा के दौरान कई नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। पूजा में शुद्धता का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। खासकर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मंदिर में जाना वर्जित होता है। ऐसे में कई बार कुछ महिलाएं व्रत रखती हैं, लेकिन तभी पीरियड्स की स्थिति में भी पूजा-पाठ करने के खास नियम होता है।

अब ऐसे में सवाल है कि जिस प्रकार पीरियड्स में पूजा-पाठ करने की मनाही होती है, क्या ऐसी स्थिति में रंगोली बनाना ठीक है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि क्या पीरियड्स में महिलाएं रंगोली बना सकती हैं।

महिलाएं पीरियड्स में न बनाएं रंगोली (Women should not make rangoli during periods)

untitled design

कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं पीरियड्स के समय में रंगोली बना लेती हैं, क्योंकि इसमें सीधे तौर से बिना पूजा-पाठ के बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रंगोली भी पूजा-पाठ (पूजा-पाठ नियम) में ही शामिल है। अब ऐसे में रंगोली का संबंध सभी देवी-देवताओं से माना जाता है। अगर पीरियड्स के समय में रंगोली बनाते हैं, तो इसे शुभ नहीं माना जाता है।

पीरियड्स के चौथे दिन बना सकते हैं रंगोली (Rangoli can be made on the fourth day of periods)

अगर महिलाओं के पीरियड्स का चौथा दिन है, तो उस स्थिति में महिलाएं रंगोली बना सकती हैं। इससे किसी भी प्रकार का कोई दोष नहीं लगता है। इतना ही नहीं प्राचीन समय में महिलाएं पीरियड्स के दौरान रंगोली बनाती थी, लेकिन इस तरह की रंगोली बनाई जाती थी। जो लकड़ी की मदद से बनाई जाती थी।

इसे जरूर पढ़ें - पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ कैसे करें, जानें एक्सपर्ट से

व्रत के समय आ जाए पीरियड्स, तो करें ये काम (If periods come during fasting, then do these things)

अगर आपने व्रत (व्रत रखने के नियम) रखा है और उस दौरान पीरियड्स आ जाए, तो आप व्रत कर सकते हैं, लेकिन पूजा-पाठ नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा अगर घर पर कोई नहीं है, ऐसी स्थिति में अगर आप पूजा करते हैं, तो अपने अराध्य से मांफी जरूर मांगे।

इसे जरूर पढ़ें - Can We Pray During Periods: पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ करने से क्यों होती है मनाही?

पीरियड्स के दौरान रंगोली बनाना है अशुभ (Making Rangoli during periods is inauspicious)

download

रंगोली किसी भी शुभ अवसर के लिए बनाई जाती है। त्योहारों में खासकर रंगोली बनाने का महत्व है। यह पूजा हेतु ही बनाया जाता है। अगर कोई महिला पीरियड्स के दौरान रंगोली बना रही है, तो ऐसा करने से बचें। इससे अशुभ माना जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP