Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:59 AM IST

Holi 2025: होली से पहले घर में जरूर लाएं ये 3 चीजें, सुख-समृद्धि में होगी बरकत

फाल्गुन माह आरंभ हो चुका है और अब होली आने में कुछ ही दिन शेष हैं। अब ऐसे में अगर होली से पहले कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर लाना शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-03-03, 11:53 IST
bring these things before holi 2025 for good luck and prosperity

होली का त्योहार फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है। यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना होता है। यह महीना भगवान कृष्ण को समर्पित है। यह त्योहार सुख-समृद्धि का कारक भी माना जाता है।अब ऐसे में होली का त्योहार आने से पहले कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर से लाने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है और जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

होली से पहले घर लाएं तुलसी का पौधा

tulsi-plant-at-the-time-of-house-warming-1732705657278

तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। होली से पहले इस घर में लाने से जीवन में सुख-शांति का संचार होता है। आपको बता दें, तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। होली से पहले तुलसी का पौधा घर लाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। होली से पहले तुलसी का पौधा घर लाएं और विधिवत रूप से पूजा-पाठ करें और फिर होली के दिन गुलाल अर्पित करें। इससे सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

होली से पहले घर लाएं स्फटिक का श्रीयंत्र

effigy-onlinehub-glass-crystal-shri-yantra-meru-shree-yantra-blessed-energized-for-spiritual-powers-product-images-orvwqhf8oo3-p606740488-0-202312150449

श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। स्फटिक का श्रीयंत्र स्थापित करने से घर में धन और समृद्धि आती है। होली का त्योहार खुशियों और समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए इस समय श्रीयंत्र लाना और भी शुभ माना जाता है। आप होली से पहले शुक्रार के दिन श्रीयंत्र को घर लाएं और इसे स्थापित करें। साथ ही पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करें। इसके बाद अष्टगंध की टीका लगाएं और शुद्ध घी का दीपक सामने जलाकर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Phalgun Month Stress Relieving Tricks: तनाव दूर करने के लिए फाल्गुन माह में करें ये एक उपाय

होली से पहले घर लाएं मोरपंख

ghar-mein-morpankh-kaha-rakhna-chahiye

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोरपंख घर के वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से बुरी नजर से छुटकारा मिल सकता है। मोरपंख को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर की तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। होली से पहले मोरपंख को घर में लाने से घर में सकारात्मकता, समृद्धि और खुशहाली आती है।

इसे जरूर पढ़ें - Phalgun Month 2025 Lighting Diya Rules: फाल्गुन माह के दौरान कितने, कहां और कौन से दीये जलाने चाहिए?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।