Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:50 PM IST

गाने में ही नहीं असल में हैं प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल

बॉलीवुड का सुपरहिट गाना देसी गर्ल से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली प्रियंका असल जिंदगी में भी देसी गर्ल है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि प्रियंका खुद यह बात बोल रही है कि वो देसी गर्ल है।
Updated:- 2018-04-19, 16:07 IST
image

बॉलीवुड का सुपरहिट गाना देसी गर्ल से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली प्रियंका असल जिंदगी में भी देसी गर्ल है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि प्रियंका खुद यह बात बोल रही है कि वो देसी गर्ल है। दरअसल सलमान खान ने ट्वीट कर प्रियंका को कहा था कि ” ‘भारत, आपका घर वापसी पर स्वागत करता है प्रियंका। जल्द मिलते हैं..वैसे, हमारी फिल्म हिंदी है।“ इस बात का करारा जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि वो देसी गर्ल हैं। 

चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि प्रियंका ने सलमान को यह करारा जवाब दिया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड फिल्म और टीवी शो ‘क्वांटिको 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। वह काफी टाइम से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं लेकिन अब जल्द ही वह फिल्म ‘भारत’ से एंट्री करने वाली हैं। 

Salman Khan Priyanka Chopra Tweet inside

Image Courtesy: HerZindagi

Read more: सलमान खान घर में आते ही किचन में क्यों जाते हैं, ऐसा वो क्या खाते हैं?

काफी लंबे ताइम के बाद उन्होंने हिंदी फिल्म साइन की है। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में होंगे। ऐसे में सलमान ने अपनी को-स्टार एक्ट्रेस प्रियंका के लिए एक इमोजी के साथ ट्वीट किया, ” भारत, आपका घर वापसी पर स्वागत करता है प्रियंका। जल्द मिलते हैं..वैसे, हमारी फिल्म हिंदी है।“ 

सलमान खान के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया, “यूपी बरेली की पली बड़ी हूं जनाब... हमेशा से देसी गर्ल हूं। ‘भारत’ का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं और आप सबसे सेट पर मिलती हूं।“ 

यहां आपको बता दें कि फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म आधिकारिक रूप से साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओडी टू माइ फादर’ से प्रेरित है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इस कोरियाई फिल्म को देखा और उन्हें लगा कि ये एक ब्यूटीफुल स्टोरी है और इसे बॉलीवुड के लिए भी बनाया जाना चाहिए। 

अली अब्बा स जफर के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान का रोल कुछ हटकर होगा। वे ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो जवानी से बढ़ापे तक का सफर तय करेगा। इस फिल्म में सलमान खान को 18 साल का दिखाया जाएगा। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।