Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:17 AM IST

शाहरुख से लेकर आलिया तक, 2023 में इन सुपरस्टार्स की फिल्मों का है इंतज़ार

साल 2022 तो अब खत्म होने पर है, लेकिन 2023 की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं और फैन्स को अपने फेवरेट स्टार्स की फिल्मों का इंतज़ार है। 
Updated:- 2022-11-21, 15:05 IST
image

2022 बॉलीवुड के हिसाब से उतना अच्छा नहीं रहा, लेकिन साउथ की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा धमाल मचाया। 'RRR', 'KGF' और ऐसी ही बहुत सी फिल्में हिंदी दर्शकों को भी बहुत पसंद आईं। 'द कश्मीर फाइल्स' और 'ब्रह्मास्त्र' को छोड़ दिया जाए तो ये साल हिंदी सिनेमा के लिए बहुत खास नहीं था, लेकिन 2023 की तैयारियों में पूरा बॉलीवुड अभी से ही जुट गया है। शाहरुख खान की तो कई फिल्मों का इंतज़ार है जो 2023 के लिए शेड्यूल हैं। तो चलिए बिना देरी किए आपको बता देते हैं कि साल 2023 में आने वाली सबसे बड़ी फिल्में कौन सी रहेंगी जो अभी तक अनाउंस हो गई हैं। 

1. पठान

रिलीज डेट- जनवरी 2023

शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। ये रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज होगी और 2018 में फिल्म 'जीरो' के बाद से किंग खान दोबारा 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर लौटेंगे। ये एक सुपर एक्शन पैक्ड फिल्म होगी जिसमें शाहरुख के लुक की बहुत तारीफ हो रही है। 

pathan and adi purush movie

इसे जरूर पढ़ें- Year Ender: 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली इनमें से कितनी फिल्में देखी हैं आपने?

2. आदि पुरुष

रिलीज डेट -  12 जनवरी 2023

ये शायद साल की सबसे बड़ी और सबसे पहले आने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट थोड़ी बदल सकती है। सुपरस्टार प्रभास की ये फिल्म भगवान राम पर आधारित है और ऐसे में इसका इंतज़ार अभी से ही होने लगा है। 

3. जवान

रिलीज डेट -  अभी कंफर्म नहीं है

दक्षिण के सुपर डायरेक्टर एटली और शाहरुख खान मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं और इस फिल्म में एक्शन भरपूर होगा ये तो दिख ही रहा है। ये एक आम आदमी की कहानी होगी जिसे झूठे इल्जाम में फंसा दिया जाता है। ये कहानी कैसे आगे बढ़ती है और वो इंसान अपनी जिंदगी में कैसे फैसले लेता है ये देखने वाली बात होगी। 

dunki shahrukh khan movie

4. डंकी

रिलीज डेट-अभी कंफर्म नहीं है

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी पहली बार एक साथ काम करने वाले हैं और ये दोनों एक लाइट हार्टेड कॉमेडी फिल्म ड्रामा लेकर आएंगे जो राजकुमार हिरानी की स्पेशलिटी है। अब देखना ये है कि क्या ये फिल्म 'मुन्ना भाई, पीके, 3 ईडियट्स, संजू' जैसी सफलता हासिल कर पाएगी या नहीं। वैसे किंग खान की फिल्म है तो इसे लेकर डाउट कम है।  

5. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रिलीज डेट- अभी कंफर्म नहीं है 

डायरेक्टर करण जौहर काफी समय बाद अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। ये एक एडल्ट लव स्टोरी होगी जो नॉर्थ इंडियन और साउथ इंडियन लड़की की कहानी होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, प्रीति जिंटा, रणवीर सिंह, शबाना आज़मी होंगे।  

bholaa movie

6. भोला

रिलीज डेट- मार्च 30 

इस फिल्म को अजय देवगन और धर्मेंद्र शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और वही इसमें स्टार भी हैं। अजय देवगन, तबू, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे जैसे कलाकार इस फिल्म में होंगे। इस फिल्म में ड्रग्स की कहानी है जो एक बिछड़े हुए परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।  

7. टाइगर 3

रिलीज डेट- 21 अप्रैल 2023 

सलमान खान और कैटरीना कैफ की सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी 'टाइगर 3' भी इस साल रिलीज होने वाली है। जैसा कि सलमान खान हमेशा ही करते हैं वो ईद पर ही अपनी फिल्म रिलीज करेंगे। सलमान खान की ये फिल्म पिछली फिल्मों की तरह ही एक्शन पैक्ड होगी।  

tiger  movie

इसे जरूर पढ़ें- Year Ender: इस साल बॉलीवुड में हुई हैं ये सेलिब्रिटी वेडिंग  

8. द आर्चीज

रिलीज डेट- अभी कंफर्म नहीं है 

सुहाना खान, खुशी कपूर सहित बहुत से नए चेहरे इस फिल्म के साथ डेब्यू करने वाले हैं। जोया अख्तर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं और उम्मीद है कि ये 2023 की शुरुआत में ही रिलीज हो जाए। ये फिल्म थिएट्रिकल रिलीज होगी या नहीं होगी ये नहीं पता, लेकिन नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज पक्की है।  

9. एनिमल

रिलीज डेट- अभी कंफर्म नहीं है 

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का अनाउंसमेंट कुछ समय पहले हुआ था। हालांकि, ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है इसकी डिटेल नहीं है पर इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में काफी एक्शन देखने को मिलेगा। इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा भी होंगी।  

pushpa part

10. पुष्पा- पार्ट 2

रिलीज डेट- अभी कंफर्म नहीं है 

पहला पार्ट इतना सक्सेसफुल होने के बाद अब 'पुष्पा-पार्ट 2' भी बहुत ज्यादा हिट होने वाली है ऐसी भविष्यवाणी फैन्स ने पहले ही कर ली है। इस फिल्म में पुष्पा और भंवर सिंह की दुश्मनी को दिखाया जाएगा।  

11. बड़े मियां छोटे मियां

रिलीज डेट- दिसंबर 2023 

bade miyan chote miyan

अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में मुख्य किरदार में होंगे। 2023 के अंत में इस फिल्म के रिलीज होने की बात है। ये फिल्म गोविंदा और अमिताभ बच्चन वाला जादू थिएटर में दिखा पाती है या नहीं ये तो पता नहीं, लेकिन ये एक एक्शन फिल्म होगी इसका अंदाज़ा तो लगाया ही जा सकता है।  

 

तो ये हैं आने वाले साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्में जिनका बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। आपको इनमें से कौन सी फिल्म देखनी है इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।