By Saudamini Pandey25 Sep 2019, 13:56 IST
HerZindagi ने महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत दो साल पहले की थी और आज यह काफी लंबा सफर तय कर चुकी है। महिलाओं के लिए हेल्थ, फिटनेस, कुकिंग, फैशन, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप से लेकर एजुकेशन तक HerZindagi ने महिलाओं से जुड़ी हर खबर को उन तक तेजी से पहुंचाया। लाइफ को आसान बनाने वाले टिप्स देने से लेकर स्वस्थ और सुरक्षित जीवन तक HerZindagi ने महिलाओं के जीवन के हर पहलू को छुआ और उन्हें एंटरटेन भी किया। देश की महिलाओं से मिलने वाले प्यार का ही नतीजा है कि लोकप्रियता के मामले में यह महिलाओं की नंबर वन वेबसाइट बन चुकी है। इसके लिए हम तहे दिल से आपके शुक्रगुजार है।
HerZindagi की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी एक्साइटेड हैं। उन्होंने इस मौके पर ना सिर्फ महिलाओं का जोश बढ़ाया है, बल्कि HerZindagi को आगे के सफर के लिए भी शुभकामना दी है। इनमें रोहित रॉय, Sayantani Ghosh, सुकीर्ति कक्कड़, प्रकृति कक्कड़, नीतू चंद्रा, प्रिया दत्त, शर्लिन चोपड़ा जैसे जाने-पहचाने नाम शामिल हैं। आप भी हमारे इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनिए। इन सेलेब्स ने किस तरह से HerZindagi को दी बधाई, उसके लिए जरूर देखें ये दिलचस्प वीडियो।