herzindagi
celebrities who got married in recent

Celebrity Weddings 2023: परिणीति-राघव समेत इन सितारों ने की साल 2023 में शादी, देखें खूबसूरत फोटोज

Celebs Who Got Married in 2023: इस साल परिणीति और राघव समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शादी के बंधन में बंधे हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट और जानते इन सितारों के बारे में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-30, 12:06 IST

Celebs Who Got Married in 2023: बॉलीवुड सेलेब्स साल 2023 में सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे। कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस साल शादी की है। खासतौर पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारों की शादी से खूब लाइमलाइट लूटी। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं उन सभी सितारों की जानकारी जिन्होंने साल 2023 में शादी की है। 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल (Athiya Shetty And KL Rahul)

Athiya Shetty And KL Rahul

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल के डेंटिंग के चर्चा हम लंबे समय से सुन रहे हैं। दोनों ने 23 जनवरी के दिन मुंबई के खंडाला में बने फार्म हाउस में शादी की थी। कपल की शादी में करीबी परिवार वालों और दोस्तों बुलाया था। फैंस को पहले से ही अंदाजा लग गया था कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन शादी वाले दिन तक कपल ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं दी थी। 

इसे भी पढ़ेंः विराट और अनुष्का के अलावा ये हैं इंडिया क्रिकेट टीम की 5 सबसे खूबसूरत जोड़ी

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा (Masaba Gupta And Satyadeep Misra) 

Masaba Gupta And Satyadeep Misra

नीना गुप्ता की बेटी और फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने 27 जनवरी, 2023 को मुंबई शादी की थी। दोनों की साल 2020 में वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा' के सेट पर एक-दूसरे से मुलाकात हुई थी। शादी के लिए मसाबा और सत्यदीप ने बहुत खास लुक को चुना था।   

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Kiara Advani And Sidharth Malhotra)

(Kiara Advani And Sidharth Malhotra)

शेरशाह फिल्म में काम करने के बाद से कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई थी। दोनों ने साल 2023 में 7 फरवरी के दिन शादी की। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में कपल ने ग्रैंड शादी की, जिसमें परिवार वाले और दोस्तों ने हिस्सा लिया। शादी के दिन कियारा हल्के गुलाबी रंग के लहंगे और सिद्धार्थ क्रीम रंग की शेरवानी में नजर आए।  

स्वरा भास्कर और फहद अहमद (Swara Bhasker And Fahad Ahmad)

यह विडियो भी देखें

बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी साल 2023 में शादी की। सपा नेता फहद अहमद यूपी में कार्यरत हैं। इसके साथ-साथ वो समाजवादी पार्टी की युवा इकाई समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। स्वरा और फहद की एक बेटी भी है, जिसकी फोटोज और वीडियोज स्वरा फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा  (Parineeti Chopra And Raghav Chadha)

Parineeti Chopra And Raghav Chadha

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की खबरों को कपल ने इस साल कंफर्म कर दिया। कपल ने राजस्थान के उदयपुर में खूबसूरत द लीला पैलेस में ग्रैंड शादी की। परिणीति की शादी के ऑउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने बेज रंग का मनीष मल्होत्रा लहंगा और राघव चड्ढा के हाथी दांत रंग के का ऑफटफिट पहना था। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज को फैंस ने बहुत पसंद किया।

शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक (shivaleeka oberoi and Abhishek Pathak) 

खुदा हाफिज जैसी फिल्मों में नजर आने वाली शिवालिका ओबेरॉय भी इस साल शादी के बंधन में बंधी। कपल ने साल 2022 में सगाई की थी और इस साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे। अभिषेक पाठक दृश्यम जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा के होने वाले पति राघव चड्ढा कमाई के मामले में परिणीति से पीछे या आगे? जानें उनकी नेट वर्थ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।