Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:30 AM IST

मधुबाला से लेकर दिव्या भारती तक, अपनी आखिरी फिल्म की रिलीज नहीं देख पाए ये सितारे

ऐसे कई सितारे हैं जो खुद ही अपनी आखिरी फिल्म की रिलीज देखने से पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Updated:- 2023-03-24, 16:00 IST
image

मृत्यु एक अटल सत्य है, जिसे कभी भी टाला नहीं जा सकता है। चाहे कोई आम आदमी हो या फिर कोई बॉलीवुड सेलेब्स, हर किसी को एक ना एक दिन इस दुनिया से जाना ही है। लेकिन जब कोई बॉलीवुड सेलेब अपनी आखिरी सांस लेता है तो उसके साथ-साथ करोड़ों फैन्स का दिल बुरी तरह टूट जाता है। उस सेलेब्स के चले जाने के बाद लोगों को उनकी बेहतरीन एक्टिंग देखने का मौका नहीं मिलता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो खुद ही अपनी बेहतरीन अदाकारी देखने से चूक गए। जी हां, उनकी लास्ट मूवी की रिलीज उनकी डेथ के बाद हुई। ऐसे में वे अपनी आखिरी फिल्म और उसका रिस्पॉन्स नहीं देख पाए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बता रहे हैं-

मधुबाला

मधुबाला एक बेहद ही बेहतरीन अदाकारा थीं और उन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक माना जाता था। लेकिन बेहद ही कम उम्र में उन्हें दिल की बीमारी हो गई थी। इसके बाद, साल 1971 में उनकी मृत्यु के दो साल बाद उनकी आखिरी फिल्म ज्वाला रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने सुनील दत्त के साथ काम किया था।

इसे जरूर पढ़ें: बिग बॉस के घर में देखने को मिली ये Female Friendships

दिव्या भारती

divya bharti last film

दिव्या भारती की गिनती अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस में होती थी। उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि कई सुपरहिट मूवीज (बॉलीवुड की बेहतरीन Visual Effects वाली फ़िल्में) में काम किया था। उस समय हर प्रोड्यूसर व डायरेक्टर दिव्या भारती को अपनी फिल्म में लेने के लिए बेताब रहता था। लेकिन जब एकदम से उनकी मौत की खबर आई तो हर कोई

बुरी तरह से हिल गया था। उस समय दिव्या भारती महज 19 साल की थीं। उनकी मौत एक बिल्डिंग से गिरने की वजह से हुई थी। उनकी डेथ के बाद उनकी अलग-अलग भाषाओं में फिल्म रिलीज हुई थीं। इनमें जीतेंद्र और अमृता सिंह अभिनीत फिल्म रंग शामिल हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

ओम पुरी

om puri last film

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का निधन 6 जनवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। हालांकि, उन्होंने अपनी डेथ से ठीक एक महीने पहले, उन्होंने सलमान खान की ट्यूबलाइट की शूटिंग पूरी की थी। उनके निधन के कुछ महीनों के बाद 25 जून 2017 को ईद के अवसर पर उनकी फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज़ हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

सतीश कौशिक

satish kausik last

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार सतीश कौशिक की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। सतीश कौशिक निधन से पहले कंगना रनौत (कंगना रनौत की बॉलीवुड जर्नी) की फिल्म इमरजेंसी में काम कर रहे थे। उनकी यह फिल्म इस साल उनकी डेथ के बाद रिलीज होगी। इसमें उनके साथ अनुपम खेर भी नजर आएंगे। अनुपम खेर और सतीश कौशिक को एक साथ स्क्रीन पर देखने का दर्शकों को यह आखिरी मौका मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: सोनम कपूर के बैग्स से लेकर जूतों तक, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगी आप

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता था। लोग उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते थे। लेकिन इस दिग्गज कलाकार कर 18 जुलाई 2012 को निधन हो गया था। लगभग तीन दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने के बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा किया। उनकी डेथ के बाद उनकी आखिरी फिल्म रियासत साल 2014 में रिलीज हुई।

 

तो आपने इनमें से किस कलाकार की मूवी को उनके दुनिया से जाने के बाद देखा और आपको सबसे अच्छी फिल्म कौन सी लगी? यह हमें अवश्य बताइएगा। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।