Birthday Wishes for Father in Hindi: पापा का है जन्मदिन? ये खूबसूरत मैसेज भेजकर दीजिए बधाई, हो जाएंगे खुश

Birthday Wishes For Father In Hindi: हमारे जीवन में पिता की अहमियत सबसे बड़ी होती है। वे उस मजबूत नींव की तरह हाेते हैं, जो हर मुश्किल में हमारे साथ ढाल बनकर खड़े रहते हैं। उनका प्यार, मेहनत और सही रास्ता दिखाने का तरीका ही हमें हमारी लाइफ में आगे बढ़ाता है। ऐसे खास इंसान का जन्मदिन हम सभी के लिए बहुत बड़ा दिन होता है। ये दिन उन्हें शुक्रिया कहने और ये बताने का सबसे अच्छा मौका है कि वो हमारे लिए कितने जरूरी हैं।
चाहे बेटा हो या बेटी, पापा के लिए उनके मन में हमेशा सम्मान रहता है, लेकिन जन्मदिन का दिन पूरे घर में खुशियां लेकर आता है। इस मौके पर आप उन्हें प्यारे मैसेज भेजकर बधाई दे सकती हैं। यहां हम आपको पापा के जन्मदिन पर उनके दिल को छू लेने वाले मैसेज दे रहे हैं, जिनके जरिए आप अपना प्यार और आदर जता सकती हैं।
पापा के जन्मदिन पर दो लाइन (Father Birthday Wishes in Hindi)
1. जिंदगी में ख़ुशी हो तो उसे किस्मत कहते हैं,
जिंदगी में सच्चा दोस्त हो तो उसे खुशनसीब कहते हैं
जिंदगी में हमसफ़र हो तो उसे प्यार कहते हैं
लेकिन जिंदगी में आप जैसे पिता हो तो
उसे भाग्य कहते हैं !
Happy Birthday My Sweet Dad !

2. मुझे मोहब्बत है अपने हाथों की सब उंगलियों से
न जाने किस उंगली को पकड़कर
पापा ने चलना सिखया था!
जन्मदिन की बधाई पापा !
3. नसीब वाले होते हैं
जिनके सर पर पिता का हाथ होता है
सारी जिद पूरी हो जाती हैं
जब घर में पिता का साथ होता है !
हैप्पी बर्थडे डियर पापा !
4. मेरी इज्जत, मेरी शोहरत, मेरा रुतबा
और मेरे मान है मेरे पिता
मुझको हिम्मत देने वाले
मेरे अभिमान है पापा !
Happy Birthday Papa !
5. पापा हर फ़र्ज़ निभाते हैं
जीवन भर कर्ज चुकाते हैं
हमारी एक ख़ुशी के लिए
अपने सुख भूल जाते हैं
जन्मदिन मुबारक हो डियर पापा!
इसे भी पढ़ें: Birthday Wishes For Girlfriend: गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर इन रोमांटिक मैसेज को भेजकर अपने प्यार का लगाएं तड़का

6. दिमाग में दुनिया भर की परेशानी
फिर भी दिल में सिर्फ अपने बच्चों की फ़िक्र
वो शख्स और कोई नहीं आप हैं !
जन्मदिन की बधाई पापा !
इमोशनल बर्थडे विशेज फॉर फादर इन हिंदी (Emotional Birthday Wishes for Father in Hindi)
7. किसी ने पूछा-
वह कौन सी जगह है जहां हर गलती और हर गुनाह माफ हो जाती है
मैंने मुस्कुराकर कहा 'मेरे पापा का दिल' !
Happy Birthday My Hero !
8. जलती धूप में वो आरामदायक छांव है ,
मेलों में कंधे पर लेकर चलने वाला पांव है,
मिलती है जिंदगी में हर ख़ुशी उसके होने से
कभी भी उल्टा नहीं पड़ता पिता वो दांव है।
हेप्पी बर्थ डे डियर पापा !
इसे भी पढ़ें: ऑफिस कलीग्स की शादी है तो ये खूबसूरत शुभकामनाएं भेजकर दीजिए उन्हें प्यारा तोहफा
9. अजीज भी आप है
नसीब भी आप है
दुनिया की भीड़ में करीब भी आप है
आपकी दुआ से चलती है ज़िन्दगी,
क्योंकि खुदा भी आप है
और तक़दीर भी आप है !
Happy Birthday Papa !
10. मेरी रब से एक गुज़ारिश है,
छोटी-सी लगानी एक सिफारिश है,
रहे जीवन भर खुश मेरे पापा
बस इतनी-सी मेरी ख्वाहिश है !
11. चाहे कुछ भी हो जाए
मगर मैं आपकी सबसे बड़ी फैन रहूंगी!
हैप्पी बर्थडे डैशिंग डैडी !
बर्थडे मैसेज फॉर फादर इन हिंदी (Father Birthday Message in Hindi)
12. भगवान करें आपकी जिंदगी के आने वाले
साल ऐसे ही ख़ुशी और आनंद से भरे रहे।
सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन मुबारक हो!
13. जो भूले न भुला सके प्यार,
वो है मेरे प्यारे पापा का प्यार,
दिल में जिसके मैं हूँ, वो है मेरा सारा संसार
पापा के जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार !
Happy Birthday Dear Papa
14. मेरी दुनिया में इतनी जो शौहरत है
मेरे पिता के बदौलत है,
हे ऊपर वाले और क्या देगा तु
मेरे लिये तो मेरे पिता ही मेरी सबसे बड़ी दौलत हैं !
जन्मदिन मुबारक हो पापा !
15. जीवन की राह पर सितारे बन जाएं आप,
हर खुशी से आपकी दुनिया सज जाए,
इस जन्मदिन पर हमारी यही दुआ है,
आपकी ज़िंदगी में हर रंग खिला जाए।
बेटी की ओर से पिताजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं (Birthday Wishes for Father from Daughter)

16. हर दिन आपका जन्मदिन हो,
हर पल आप खुश रहें,
इस दिल की दुआ है हमारी,
आपकी ज़िंदगी खुशियों से भर जाए।
17.मेरी शोहरत, मेरे हर रुतबा को मान हो तुम
मुझको हिम्मत देने वाले मेरे अभिमान हो तुम पापा !
Happy Birthday Papa !
18. कामना करती हूं कि आने वाला हर दिन आपके लिए खुशियां,
स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए।
आप हमेशा ऐसे ही खुश रहें और हमें अपना आशीर्वाद देते रहें।
पापा को जन्मदिन की बधाई!
19. मेरी जिंदगी की हर खुशी का कारण हैं आप,
मेरे सपनों को सच करने का सहारा हैं आप
आज आपका दिन है, बस यही दुआ है,
खुश रहें आप हमेशा, यही मेरी तमन्ना है!
इसे भी पढ़ें: Birthday Wishes for Daughter: इन खूबसूरत मैसेज के जरिए अपनी प्यारी बेटी को दीजिए जन्मदिन की बधाई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit : freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।