Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

Toilet Cleaning Tips: टॉयलेट का दरवाजा खोलते ही आती है बदबू? घर पर बनाएं यह नेचुरल फ्रेशनर, मिनटों में दूर होगी दुर्गंध

DIY Toilet Freshener: टॉयलेट का दरवाजा खोलते ही अगर बदबू का झोंका आता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। पुदीने की पत्तियां, नेफ्थलीन बॉल्स और नमक से घर पर बनाएं आसान नेचुरल बाथरूम फ्रेशनर, जो मिनटों में दुर्गंध को कम कर देगा। जानें इसे बनाने का आसान तरीका।
Updated:- 2026-03-11, 20:55 IST
bathroom smell remover

Bathroom Cleaning Gharelu Nuskhe: घर का बाथरूम जब पब्लिक टॉयलेट जैसा बदबू मारने लग जाए और लाख सफाई बाद भी बदबू न जाए, तो दिमाग खराब होना लाजमी है। दरअसल, गर्मियों के मौसम, जब बाथरूम में लग सी सड़न वाली बदबू आती है। यह बदबू बाथरूम को लाख साफ करने के बाद भी नहीं जाती। ऐसे में एक अच्‍छे फ्रेशनर की जरूरत होती है। बाजार में आपको बहुत सारे बाथरूम फ्रेशनर मिल भी जाएंगे, मगर यह टेमप्रेरी होते हैं। कई तो ऐसे भी होते हैं जो बिल्‍कुल भी प्रभावशाली नहीं होते और उनके इस्‍तेमाल के बाद भी बाथरूम से बदबू आती रहती है। ऐसे में आज हम एक ऐसे देसी इलाज के बारे में बात करेंगे, जो बाथरूम से बदबू छूमंतर कर देगा।

आपको इस बाथरूम फ्रेशन को बनाने की सारी सामग्री पर ही मिल जाएगी। तो चलिए स्‍टेप बाय स्‍टेप जानते हैं कि इस बाथरूम फ्रेशनर को घर पर कैसे तैयार करना है।

बाथरूम फ्रेशनर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस आसान घरेलू फ्रेशनर को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। नीचे दी गई सामग्री से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं—

  • 2 मुट्ठी पुदीने की पत्तियां
  • 10 नेफ्थलीन बॉल्स
  • 1 कटोरी नमक
  • कॉटन कपड़े का एक छोटा टुकड़ा

ये सभी चीजें आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं और इनकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होती। अब आइए जानते हैं कि इनकी मदद से बाथरूम फ्रेशनर कैसे तैयार किया जा सकता है।

बाथरूम फ्रेशनर बनाने की विधि

  • सबसे पहले पुदीने की ताजी पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें, ताकि उन पर लगी धूल-मिट्टी साफ हो जाए। इसके बाद इन पत्तियों को धूप में फैला कर रख दें। कुछ घंटों तक धूप में रखने से पत्तियां धीरे-धीरे सूखने लगेंगी। जब पत्तियां पूरी तरह सूख जाएं और उनका रंग थोड़ा गहरा हो जाए, तब उन्हें इकट्ठा कर लें।
  • अब कॉटन के कपड़े का एक छोटा सा टुकड़ा लें और उसकी एक पोटली तैयार करें। इस पोटली में सबसे पहले सूखी पुदीने की पत्तियां डालें। इसके बाद इसमें नेफ्थलीन बॉल्स और नमक भी मिला दें। नमक नमी को सोखने में मदद करता है, जिससे बाथरूम की बदबू कम होने लगती है।
  • जब सारी सामग्री पोटली में डाल दी जाए, तो कपड़े को अच्छी तरह से बांध दें ताकि अंदर की चीजें बाहर न निकलें। अब इस तैयार पोटली को बाथरूम के किसी कोने में टांग दें या ऐसी जगह रख दें जहां से इसकी खुशबू पूरे बाथरूम में फैल सके।

how-to-clean-yellow-stain-on-toilet-seat-corners-1771483332136

कैसे करता है यह फ्रेशनर काम

  • इस पोटली में मौजूद पुदीने की सूखी पत्तियां प्राकृतिक खुशबू देती हैं, जबकि नेफ्थलीन बॉल्स बाथरूम में मौजूद तेज बदबू को कम करने में मदद करती हैं। वहीं नमक वातावरण में मौजूद नमी को सोख लेता है, जिससे बाथरूम में बनने वाली सड़न जैसी गंध कम होने लगती है।
  • कुछ ही समय में आपको इसका असर महसूस होने लगेगा। धीरे-धीरे बाथरूम की बदबू काफी हद तक कम हो जाएगी और वहां हल्की ताजगी महसूस होगी। अनुमान के मुताबिक यह घरेलू फ्रेशनर बाथरूम की दुर्गंध को लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक कम करने में मदद कर सकता है।
  • अगर बदबू ज्यादा आती है तो कुछ दिनों बाद आप नई पोटली बनाकर लगा सकते हैं। इस आसान और सस्ते उपाय की मदद से आपका बाथरूम लंबे समय तक ताजा और साफ महसूस होगा।

यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो, तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।