शादी से भाग रहा था दूल्हा, दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक किया पीछा फिर रचाई शादी

ढाई साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, इसके बावजूद भी शादी से भाग रहा था दूल्हा। दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक किया पीछा फिर मंदिर में लिए सात फेरे।
Updated:- 2023-05-24, 11:56 IST
image

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। इस खबर को सुनकर एक तरफ लोग हैरान हो रहे हैं तो वहीं दूसरी और लोगों को हंसी भी आ रही हैं। शादी के समय दुल्हन को पता चला कि दूल्हा शादी से कुछ समय पहले ही फरार हो गया है। ऐसे में दुल्हन ने 20 किमी तक दुल्हन का पीछा किया और उसे पकड़कर शादी रचाई।

अचानक से दूल्हा हुआ गायब

 

मंडप सजाया जा चुका था। परिवार के लोग भी शादी की तैयारी में व्यस्त थे। सभी की निगाहें दरवाजे पर बारात का इंतजार कर रही थीं लेकिन इसी बीच पता चला कि दूल्हा भाग गया है। फिर क्या दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक पीछा करके दूल्हे को पकड़ा और फिर मंदिर में ही शादी रचाई।

इसे जरूर पढ़ें- हवाई जहाज में पहली बार बैठे यात्रियों के रिएक्शन देख खुश हो जाएंगे आप

ढाई साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

कपल एक- दूसरे को करीब ढाई साल से जानते थे। दूल्हे ने दुल्हन को गुमराह करने के लिए यह भी कहा कि वह अपनी मां को विवाह स्थल पर लाने गया था, लेकिन दुल्हन को उस पर विश्वास नहीं हुआ और वह दूल्हे की तलाश में निकल गई। आखिरकार दूल्हा बरेली शहर की सीमा के बाहर एक पुलिस स्टेशन के पास मिल गया। कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (जानवरों से जुड़ी ये वायरल वीडियो)

इसे जरूर पढ़ें- किसी चमत्कार से कम नहीं हैं ये वायरल वीडियोज, आप भी देखें

जब महिला ने बाजार में दबोचा दूल्हा

पिछले साल बिहार में भी इस तरह की घटना देखने को मिली थी। नवादा में एक महिला ने सड़क पर दौड़कर अपने होने वाले पति को पकड़ा था। तब भी पास के एक मंदिर में दोनों की शादी कराई गई थी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Photo Credit: instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।