Barbie Dream House: Airbnb पर किराए पर मिल रहा है ये खूबसूरत, जानें खासियत

Barbie Dream House: बचपन में हम सभी बार्बी से खेलते हैं। बहुत से बच्चों को सपना होता है कि वो बार्बी ड्रीम हाउस में जा सकें। बता दें कि अब आप अपना यह सपना सच कर सकते हैं। आप मालिबू में बने बार्बी ड्रीम हाउस में जाकर रह सकते हैं। यह ऑफर एयरबीएनबी द्वारा दिया गया है। आइए जानते हैं इस घर की खासियत और किराया।
Barbie Dream House की खासियत जानें
इस बार मालिबू के ड्रीम हाउस में केन लोगों का स्वागत करने वाले हैं। गुलाबी रंग का बड़ा सा यह महल बाहर से जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही शानदार अंदर से भी है। इस रि-मॉडल मालिबू ड्रीम का गुलाबी रंग बार्बी के आइकॉनिक कलर को दर्शाता है। इस घर में विजिटर्स को केन के कपड़ों का संग्रह देखने, आउटडोर डिस्को फ्लोर पर का आनंद उठाने, इन्फिनिटी पूल देखने और रहने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ेंः बच्चों की फेवरेट बार्बी डॉल की आखिर कैसे हुई थी शुरुआत
Barbie Dream House में रहने के लिए क्या करें?
एयरबीएनबी आपको बार्बी के ड्रीम हाउस में रहने का मौका देता रहा है। इसके लिए आपको एयरबीएनबी डॉट कॉम वेबसाइट पर जाना होगा। 17 जुलाई को आप इस खूबसूरत घर के कमरों की बुकिंग कर सकते हैं। विजेताओं को नाम एयरबीएनबी द्वारा खुद चुना जाएगा। विजेताओं को 21 और 22 जुलाई को इस घर में रहने का अवसर मिलेगा। इस तारीख को चुनने के पीछे का कारण बार्बी फिल्म की रिलीज डेट है।
विजेताओं को कैसे चुना जाएगा?
एयरबीएनबी विजेताओं का नाम कैसे चुनेगा, यब अभी तक साफ नहीं किया गया है। हालांकि, विजेताओं को इस घर में कुछ घंटे बिताने का मौका मिलेगा।
कितना होगा इस घर में रहने का किराया?
वाशिंगटन की रिपोर्ट के मुताबिक, "ड्रीम हाउस में रहना नि:शुल्क है, क्योंकि केन यह समझ नहीं पा रहा था कि बार्बी के मालिबू ड्रीम हाउस की कीमत कैसे तय की जाए। पहले इस घर में ठहरने की कीमत लगभग $60 थी।
इसे भी पढ़ेंः विदेशी कंपनी Bata की कहानी, जानें कैसे रचा भारत में इतिहास
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter/Airbnb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।