Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

धुले हुए बेड शीट पर लग गया पीरियड्स का दाग, पाउडर और बेकिंग सोडा के इस हैक से बिना धुले करें साफ

Period Blood Stain Removing Hacks: क्या आपको पता है कि आप बिना धुले बेड शीट पर लगे पीरिड्स ब्लड स्टेन को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल बेकिंग सोडा और पाउडर की जरूरत पड़ेगी।
Updated:- 2025-02-27, 18:21 IST
image

Period Stain Removal Hacks: अक्सर पीरियड्स के दौरान इसका दाग बेड शीट और कपड़ों पर लग जाते हैं। अगर इन्हें तुरंत साफ न किया जाए, तो ये दाग हटने का नाम नहीं लेते हैं। लेकिन ये स्टेन कई बार परेशानी का कारण बन जाते हैं। खासकर अगर ये दाग धुले हुए कपड़े पर दिखाई दे जाए। वैसे तो दाग को हटाने के लिए हम सभी को कपड़ों को फिर से धोने की जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर पीरियड का ब्लड धुले हुए बेडशीट पर लग जाता है, तो हम उसे अधिकतर बार 3-4 दिन बाद धुलते हैं ताकि उसे बार-बार न धुलना पड़े। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्दी-जल्दी बेडशीट धुलने पर यह खराब हो जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इन स्टेन को हटा सकती हैं।

बिना धुले कैसे हटाएं चादर पर लगे पीरियड के दाग?

how to remove period stains

पाउडर और बेकिंग सोडा का यह सरल हैक न केवल दाग को जल्दी से हटाता है। बेकिंग सोडा की मदद से आप दाग को आसानी से साफ कर सकती हैं। वहीं पाउडर नमी को अवशोषित करता है और दाग को पूरी तरह से हटाने में सहायक होता है। इस हैक की मदद से आप बिना बेड शीट को धुले दाग को साफ कर सकते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। अगर आप भी इस तरह के दागों से परेशान हैं, तो इस पाउडर और बेकिंग सोडा के हैक को अपनाकर आप आसानी से अपने बेड शीट को साफ और ताजगी से भर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हल्की साफ-सफाई से लेकर डीप क्लीनिंग के लिए क्लीनर नहीं, आलू का छिलका दिखा सकता है जादू

सामग्री

  • बेकिंग सोडा - 1 चम्मच
  • टैलकम पाउडर - 1 चम्मच
  • पानी - 1-2 चम्मच

कैसे करें इस हैक का इस्तेमाल?

how to remove stains naturally

  • सबसे पहले एक छोटे से कटोरे में बेकिंग सोडा और पाउडर को मिलाएं। यह मिश्रण दाग हटाने में मदद करेगा।
  • अब इस मिश्रण को सीधे पीरियड्स के दाग पर हल्के से छिड़कें। सुनिश्चित करें कि दाग पूरी तरह से इस मिश्रण से कवर हो जाए।
  • इस मिश्रण पर 1-2 चम्मच पानी डालें, ताकि यह एक पेस्ट की तरह बन जाए। अब इसे दाग पर अच्छे से रगड़ें। इससे दाग पर प्रभाव पड़ेगा और धीरे-धीरे यह मिटने लगेगा।
  • अब इस पेस्ट को दाग पर लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह मिश्रण दाग को नरम करने और उसे हटाने में मदद करेगा।
  • इसके बाद एक साफ, गीले कपड़े से दाग को हल्के से पोछें। आप देखेंगे कि दाग हल्का हो चुका है या पूरी तरह से साफ हो चुका है।
  • अगर दाग पूरी तरह से नहीं हटे,तो इसे हल्के से धोकर पुनः इस प्रक्रिया को दोहराएं। अब दाग आसानी से हट जाएगा।

इसे भी पढ़ें- 5 रुपये में चमक जाएगी दीवारें, स्विच बोर्ड और टाइल्स पर लगे दाग, बस गर्म पानी में मिलाएं यह चीज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।