विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इसके अगले दिन ही वह अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। विराट ने अपने 14 साल के करियर में कई बड़ी पारियां खेलीं और कई बार इंडिया की जीत में अहम रोल प्ले किया। कल जहां उनके संन्यास से फैंस मायूस नजर आए। वहीं, सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लोगों और बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज ने उन्हें उनके खूबसूरत सफर और उनके योगदान के लिए शुक्रिया कहा। विराट का क्रिकेट करियर शानदार रहा है, इसमें कोई दोराय नहीं है। हालांकि, सभी की तरह उनके करियर में कई मुश्किल फेज भी आएं। लेकिन, उस हर मुश्किल में उनकी हमसफर अनुष्का शर्मा उनके साथ एक सपोर्ट सिस्टम और उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर की तरह खड़ी नजर आईं। इसका जिक्र खुद विराट कोहली ने कई बार किया है।
कभी विराट की जीत में उन पर गर्व करती, उनका हौंसला बढ़ाती तो कभी हारने पर उनका सहारा बनती अनुष्का हमेशा उन्हें संभालती नजर आईं। 19 नवंबर, 2023 को जब भारत वर्ल्ड कप फाइनल हारा था, उस समय उदास विराट ने सबसे पहले ग्राउंड में मौजूद अनुष्का को गले लगाया था और यह तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी। कल भी विराट के रिटायरमेंट लेने के बाद, अनुष्का ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनकी जमकर तारीफ की। लेकिन, एक बार ट्रोलर्स आर्मी एक्टिव हो गई और बिना सिर-पैर की बातें करते हुए उन्होंने विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का जिम्मेदार भी अनुष्का को ठहरा दिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए, इस तरह के पोस्ट और कमेंट्स वायरल होने लगे, जिसे देखकर आपको भी लोगों की इस अजीबोगरीब सोच पर हैरानी होगी और आपके मन में भी यह सवाल जरूर उठेगा कि आखिर यह टॉक्सिक पैटर्न खत्म क्यों नहीं हो रहा है?
अनुष्का शर्मा को ठहराया जा रहा है विराट कोहली के रिटायरमेंट का जिम्मेदार
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटारयमेंट लेने की घोषणा करते ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। अफसोस की बात यह है कि इसमें से न जाने कितने कमेंट्स और पोस्ट ऐसे थे, जो सीधे तौर पर अनुष्का को विराट के रिटायरमेंट का जिम्मेदार ठहरा रहे थे और उन्हें खरी-खोटी सुनाने के लिए न जाने कैसे-कैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन कमेंट्स में विराट के रिटायरमेंट का डिसीजन लेने, उन्हें फैमिली मैन बनाने और क्रिकेट से उनका इंटरेस्ट कम करने तक...एक्ट्रेस को हर चीज के लिए ब्लेम किया जा रहा था। हालांकि, इसके बाद अनुष्का के फैंस उनके सपोर्ट में भी उतरे। लेकिन, एक बार फिर इस तरह के कमेंट्स ने लोगों की सोच पर सवाल उठा दिया।
पहले भी विराट के रन न बनाने को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं अनुष्का शर्मा
Shame on people for trolling @AnushkaSharma non-stop. Have some compassion. She has always only given me positivity pic.twitter.com/OBIMA2EZKu
— Virat Kohli (@imVkohli) March 28, 2016
वैसे यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का को इस तरह ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार विराट के रन न बनाने को लेकर अनुष्का ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। साल 2015 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए विश्वकप सेमीफाइनल मैच में विराट के आउट होने पर लोगों का कहना था कि इसकी वजह भी अनुष्का शर्मा है। यहां तक कि विराट से शादी से पहले जब अनुष्का मैच देखने आती थी और अगर विराट उस मैच में रन नहीं बना पाते थे, तो अनुष्का को पनौती का टैग तक दे दिया जाता था। इसे लेकर विराट के एक पोस्ट के जरिए लोगों को लताड़ लगाई थी और अनुष्का को सपोर्ट किया था।
आखिर क्यों खत्म नहीं हो रहा है यह टॉक्सिक पैटर्न?
View this post on Instagram
विराट ने कई बार खुलकर अपनी सफलता का श्रेय अनुष्का को दिया है और बताया है कि कैसे अनुष्का शर्मा ने उन्हें हमेशा अच्छा करने के लिए प्रेरणा दी है और उन्हें एक अच्छ इंसान बनने में मदद की है। लेकिन, फिर भी हमारी सोसाइटी को शायद महिलाओं को ब्लेम करना काफी आसान लगता है और इसलिए सालों से यह टॉक्सिक पैटर्न यूं ही चलता आ रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अब तो यह एक क्लासिक इंटरनेट फैशन बन गया है, जिसमें हर गलत की जिम्मेदारी महिलाओं के सिर पर डाल दी जाती है।
यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा को स्टेडियम में देख ट्रोल करने वाले लोग आज कैसे बन गए विरुष्का के फैन?
आपको विराट-अनुष्का की जोड़ी कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Instaram/Virat Kohli, Anushka Sharma, X
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों