herzindagi

अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स ने दी गुड़ी पड़वा और बैसाखी की बधाई, देखें तस्वीरें

चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गई है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौं रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं हिंदू कैलेंडर के अनुसार नव वर्ष की शुरुआत भी आज ही होती है। नव वर्ष के दिन अलग-अलग राज्यों में उगादी, बैसाखी, और गुड़ी पड़वा जैसे तमाम त्योहारों को भी मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि हर साल वसंत के मौसम में आती है और इसे देशभर में धूम-धाम से मनाया जाता है। जबकि बैसाखी को पंजाब और गुड़ी पड़वा को महाराष्ट्र और गोवा में मनाया जाता है।  मराठी और कोंकणी अपने नए साल के उत्सव को गुड़ी पड़वा कहते हैं। वहीं कर्नाटक, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश में इस त्योहार को उगादी के रूप में मनाया जाता है। वहीं इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड के कई स्टार्स सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अलग ढंग से शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में काजोल से लेकर आलिया भट्ट और कंगना रनौत जैसे तमाम सितारे शामिल हैं।

Priyanka Singh

Editorial

Updated:- 13 Apr 2021, 15:04 IST

अमिताभ बच्चन

Create Image :

बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग उन्हें फ़ॉलो करते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को गुड़ी पड़वा, नवरात्रि, और बैसाखी पर्व के लिए बधाइयां दी हैं। बिग बी ने सोमवार की रात से ही त्योहार की बधाई देनी शुरू कर दी थी। एक्टर ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए हैं।

आलिया भट्ट

Create Image :

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टा फैंस को गुड़ी पड़वा की ख़ास बधाई दी है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म RRR का नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा- ''सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।''

कंगना रनौत

Create Image :

बॉलीवुड की बेबाक़ एक्ट्रेस ने इस अवसर पर पूजा करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में वह महाराष्ट्रीयन लुक में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा ''यह छोटी सी देवी की तस्वीर जो मेरी मां ने मुझे दी थी जब मैंने घर छोड़ा था। मैंने बहुत कुछ खो दिया, लेकिन यह मेरे साथ रही। मुझे विश्वास है कि वो मेरी देखभाल करती थीं। नवरात्रि में नहीं जानती कि क्या करना है तो बस अपनी मां की पूजा करें और आशीर्वाद लें।''

भूमि पेडनेकर

Create Image :

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो महाराष्ट्रीयन लुक में नज़र आ रही हैं। उन्होंने अपने फैंस को बेहद ख़ूबसूरत तरीक़े से गुड़ी पड़वा की बधाई दी है।

प्रभास

Create Image :

बाहुबली फेम एक्टर प्रभास ने अपने फैंस को नव वर्ष की बधाई ख़ास तरीक़े से दी है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म राधे श्याम के नए पोस्टर को शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

 

काजोल

Create Image :

गुड़ी पड़वा के विशेष अवसर पर काजोल महाराष्ट्रीयन लुक में नज़र आईं। बता दें कि उनका यह लुक फ़िल्म म तानाजी का है। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को गुड़ी पड़वा की बधाई दी है।

हेमा मालिनी

Create Image :

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फैंस को बधाई देते हुए लिखा- ''सच है, महामारी ने फिर से अपना बदसूरत सिर उठाया है, नया साल (उगादी, गुड़ी पड़वा आज मनाया जाता है) तमिल पुथंडु कल, बंगाली पोइला बैशाख, केरल के विशु सभी इस महीने मनाए जाते हैं। आप सभी को एक सुरक्षित और स्वस्थ नव वर्ष की बधाई, अपना ख्याल रखें।''

अजय देवगन

Create Image :

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर लिखा- सभी को मेरी शुभकामानाएं जो बैसाखी, गुड़ी पड़वा और उगादी मना रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने राजामौली की नई फिल्म RRR का नया पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में रामचरण और जूनियर एनटीआर नज़र आ रहे हैं।

फरहान अख्तर

Create Image :

एक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने भी फैंस को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- ''आप सभी को शुभ गुड़ी पड़वा, बैसाखी, बिहू, नवरेह, चेटीचंड, उगादी, पुथंडु, विशु और रमजान मुबारक। आपको और आपके सभी प्रियजनों को प्यार, शांति और खुशी।''

एकता कपूर

Create Image :

एकता कपूर ने अपने फैंस को बधाई ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा- ''इन खूबसूरत त्योहारों का उत्सव अच्छी आशा, सकारात्मक होने, शांति को गले लगाने और एक दूसरे के जीवन में सद्भाव फैलाने की याद दिलाता है। आपको और आपके प्रियजनों को एक सुरक्षित और खुशहाल बैसाखी, पोइला बोशाक, चेटीचंड, पुथंडु और गुड़ी पड़वा''।