Wed Sep 16, 2026 | Updated 02:33 AM IST

बड़े काम का है लिप बाम, बस जान लें उससे जुड़े ये अमेजिंग हैक्स

अब तक आप लिप बाम को सिर्फ लिप्स पर ही इस्तेमाल करती आ रही होंगी। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे अन्य भी कई तरीकों से काम में ला सकती हैं। जानिए इस लेख में।  
Updated:- 2024-06-30, 08:00 IST
image

लिप बाम का इस्तेमाल हम सभी हर दिन करते ही हैं। फटे होंठों को अतिरिक्त नमी प्रदान करने के लिए और उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने में लिप बाम काफी मदद करते हैं। अगर आप टिंटेड लिप बाम इस्तेमाल करती हैं तो आपको लिपस्टिक लगाने की जरूरत भी महसूस नहीं होती है। लिप बाम होंठों का बेहतर तरीके से ख्याल रखता है। लेकिन अगर आप सोचती हैं कि लिप बाम से आप सिर्फ अपने होंठों का ही ख्याल रख सकती हैं तो आप गलत हैं।

लिप बाम एक मल्टीपर्पस प्रोडक्ट है, जो सिर्फ स्किन केयर या मेकअप के दौरान ही काम नहीं आता है, बल्कि इससे आप अपने घर के कई काम आसानी से निपटा सकते हैं। जी हां, रोजमर्रा में हम सभी को कई तरह की छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से कई परेशानियों से निपटने के लिए आप लिप बाम की मदद ले सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लिप बाम से जुड़े कुछ अमेजिंग हैक्स के बारे में बता रहे हैं-

अटके हुए ज़िपर को ठीक करना

lip balm for zip

अगर आपके कपड़ों या बैग की जिपर अटक गई है तो ऐसे में आप उस अटके हुए जिपर को ठीक करने के लिए उसके दांतों पर थोड़ा सा लिप बाम लगाएं। यह लिप बाम एक लुब्रिकेंट की तरह काम करता है, जिससे ज़िपर आसानी से खिसकता है। इससे आपके लिए उस अटके हुए जिपर को खोलना व बंद करना आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Home Cleaning tips: बड़े काम के हैं ये 4 टिप्स, मानसून के समय फ्लोर की सफाई में नहीं होगी दिक्कत

लेदर आइटम्स को पॉलिश करना

हम सभी के घर में लेदर की कई आइटम्स जैसे बैग व जैकेट आदि होते हैं। इन्हें पॉलिश करने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप लिप बाम को उन लेदर आइटम्स पर रब करें। फिर एक मुलायम कपड़े की मदद से उसे हल्का पोंछ दें। आप देखेंगे कि लेदर आइटम्स फिर से चमकने लगेंगी।

lip balm to remove ring

रिंग को निकालें

कई बार ऐसा भी होता है कि रिंग आपकी उंगली में फंस जाती है और फिर उसे निकालने में काफी तकलीफ होती है। ऐसे में लिप बाम का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकताहै। इसके लिए आप लिप बाम को रिंग के बेस के चारों ओर रब करें। फिर आप देखेंगी कि रिंग को निकालना आपके लिए अधिक आसान हो गया है।

यह भी पढ़ें: Monsoon Tips: थोड़ी सी बारिश से कमरे में नहीं होगी उमस, बस अपनाएं ये 3 तरीका

मेटल की चीजों में आएगी शाइन

आपको शायद पता ना हो, लेकिन लिप बाम का इस्तेमाल करने से मेटल आइटम्स की शाइन को भी बरकरार रखा जा सकता है। फिर चाहे वह आपकी किचन का नल हो या फिर दरवाज़े के हैंडल, आप उन्हें प्रोटेक्ट करने और उनकी शाइन को बनाए रखने के लिए लिप बाम को काम में लें। आप इसे थोड़ी मात्रा में मेटल पर लगाकर रब करें और फिर साफ कपड़े से पोंछ लें।

lip balm to clean cuticles

क्यूटिकल्स को करें मॉइश्चराइज

क्यूटिकल्स को मॉइश्चराइज करने के लिए अगर आपके पास क्यूटिकल ऑयल नहीं है तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो लिप बाम की मदद भी ले सकती हैं। इसके लिए आप अपने क्यूटिकल्स में लिप बाम लगाकर मसाज करें। इससे वे हाइड्रेटेड रहेंगे और साथ ही साथ हैंगनेल को रोकने में भी मदद मिलेगी।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।