आलिया भट्ट ने खरीदा 37 करोड़ का घर, जानें अभिनेत्री का नेट वर्थ

19 साल की उम्र में ही करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अभिनेत्री का नेट वर्थ के बारे में बताने वाले हैं।
Updated:- 2023-04-25, 15:02 IST
image

आलिया भट्ट ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत 37.80 करोड़ रुपये है। इस घर के लिए उन्होंने 2.26 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो, 10 अप्रैल 2023 को इस घर की रेजिस्ट्री हो चुकी थी। इसके अलावा आलिया भट्ट ने 10 अप्रैल को अपनी बहन शाहीन महेश भट्ट को मुंबई में 7.68 करोड़ रुपये के दो अपार्टमेंट गिफ्ट में दिए है।

आलिया भट्ट का नाम आज बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री इस साल मेट गाला डेब्यू भी करने वाली हैं। ऐसे में क्या आप अभिनेत्री की नेट वर्थ के बारे में जानती हैं। अगर नहीं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं।

आलिया का वर्क फ्रंट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


एक्टिंग में अपना लोहा मनवाने के बाद एक्ट्रेस ने बिजनेस और प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाया है। अभिनेत्री केवल एक्टिंग के जरिए नहीं बल्कि कई अलग तरीके से भी कमाई करती हैं। आलिया के पास महंगी कारों से लेकर महंगी प्रॉपर्टी सब है। ऐसे में अभिनेत्री के फैंस उनके नेट वर्थ के बारे में जानना चाहते हैं।

आलिया का नेट वर्थ

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, उनके कई सफल फिल्मों के कारण उनकी नेटवर्थ 299 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। आलिया किसी भी फिल्म को करने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं वह विज्ञापन के लिए करीब 1-2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वह इंडस्ट्री में दूसरी सबसे अधिक कमाई वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।

इसे भी पढ़ेंः नंबर के ऑब्सेशन से लेकर बहन को परेशान करने तक, आलिया भट्ट से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स

बिजनेस वुमन कैसे बनी आलिया

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट के बिजनेस वुमन बनने की शुरुआत Style Cracker से हुई। ये कंपनी उनकी खुद की स्टाइलिस्ट अर्चना वालावलकर ने शुरू की थी। आलिया भट्ट ने मां और बच्चों को ध्यान में रखकर Ed-a-Mamma की शुरुआत की थी। इसके अलावा भी आलिया भट्ट ने कानपुर की एक अगरबत्ती और धूप बनाने वाली कंपनी Phool में भी निवेश किया है। ये कंपनी मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों को इकट्ठा करती है और उन्हें रिसाइकिल करके अगरबत्ती और धूप बनाती है।

इसे भी पढ़ेंः आलिया भट्ट के पास हैं लाखों के बैग और आउटफिट, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

कई बड़ी हिट फिल्मों में किया है काम

पिछले साल आलिया ने एक के बाद एक तीन बड़ी हिट फिल्में जैसी की आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र दी थी। शादी के बाद आलिया और रणवीर की संपत्ति में और भी बढ़ोतरी हुई हैं। इसके अलावा भी आलिया भट्ट के पास बांद्रा में 32 करोड़ रुपये का बंगला और लंदन में एक आलीशान घर है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।




image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।