herzindagi

Wedding Anniversary: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की पूरी शादी देखिए इस एक वीडियो में

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी को पूरा एक साल हो गया है। आकाश अंबानी ने 9 मार्च 2019 को श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए थे। देखिए उनकी शादी का वीडियो।

Shruti Dixit

Updated:- 2020-03-09, 12:28 IST

पिछले साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी आकाश अंबानी और श्लेका मेहता की शादी। इन दोनों की शादी को एक साल हो गया है।। आकाश अंबानी ने 9 मार्च 2019 को श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए थे। ऐसी आलीशान शादी शायद ही किसी ने पहले देखी हो। इस शादी में बॉलीवुड के सभी सितारे जमीन पर उतर आए थे। शाहरुख खान, करण जौहर, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और भी कई अन्य स्टार्स इस शादी में शिरकत कर चुके थे।

शादी में खास मेहमान

akash shloka wedding highlights

आकाश और श्लोका की शादी में बॉलीवुड स्टार्स, नेता, क्रिकेटर और देश-विदेश से कई बड़े सेलेब्रिटीज अंबानी की बहू-बेटे को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आकाश और श्लोका की शादी में रतन टाटा, पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने जैसे बड़े सेलेब्रिटीज पहुंचे थे।

अंबानी परिवार की बहू

akash ambani shloka mehta entry

नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सभी लोग श्लोका मेहता के ब्राइडल लुक की तारीफें कर रहे हैं। जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू की बात हो और जब दुल्हन के पिता देश के सबसे बड़े डायमंड बिजनेसमैन हों तो फिर आप बेस्ट से भी बेस्ट की कल्पना कर सकते हैं। ईशा अंबानी के ब्राइडल लुक के बाद सभी लोगों की नजरें श्लोका मेहता के ब्राइडल लुक पर थी और श्लोका का ब्राइडल लुक सभी को बेहद पसंद आया।

आकाश अंबानी की बारात

akash shloka wedding nita mukesh dance

आकाश अंबानी की बारात देखने लायक थी, शायद ही किसी और शादी में बड़े सेलेब्रिटीज ऐसे नाचते नजर आए। बारात के समय मीका ने परफॉर्मेंस दी। कुछ सेलेब तो स्टेज पर चढ़ गए और जमकर धमाल मचाया। आकाश अंबानी की बारात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज नाचते दिखे। शाहरुख खान, करण जौहर और रणबीर कपूर ने तो खुद दुल्हे राजा आकाश अंबानी संग जमकर डांस किया।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।