ऐश्वर्या की जिंदगी है आराध्या, देखिए दोनों की एक-दूसरे को किस करते हुए अभी तक की सबसे सुंदर तस्वीर

बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन की जान उनकी बेटी आराध्या में बसती है। ऐश्वर्या के लिए आराध्या उनकी पूरी दुनिया है ऐसा हम नहीं बल्कि ऐश्वर्या खुद कह रही हैं। दरअसल ऐश्वर्या और आराध्या इन दिनों पेरिस में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। ऐसे में ऐश्वर्या ने अपने इंस्टा पर अपनी और आराध्या की एक साथ बेहद ही खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

ऐश्वर्या और आराध्या की सबसे खूबसूरत तस्वीर
बच्चों को डिज्नीलैंड कितना पसंद होता है ये हर कोई जानता है। आराध्या की डिज्नीलैंड की तस्वीरें देख यह साफ पता चल रहा है कि वो डिज्नीलैंड में कितना एंजॉय कर रही हैं। ऐश्वर्या ने अपने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो डिज्नीलैंड के सामने अपनी बेटी आराध्या को किस कर रही हैं।

फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- "My Princess Angel’s Happiness means the World to me My Aaradhya...My LIFE My Eternal LOVE." मां-बेटी के बेशुमार प्यार को बयां करती ये तस्वीर वायरल हो रही है।
एफिल टॉवर के पास खीचीं हुई आराध्या की ये तस्वीर काफी क्यूट है। फोटो पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, ''मेरी प्यारी परी।'' फोटो में आराध्या ने काले और सफेद रंग का फ्रॉक पहना है और वो हाथ में फ्रिल्स लहराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं।

ब्लैक एंड वाइट ड्रेस में आराध्या का ये पोज काफी क्यूट है। आराध्या सबसे पॉपुलर स्टारकिड में शामिल हैं, उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
पेरिस जाने से पहले ऐश्वर्या और आराध्या को आकाश अंबानी की सगाई में साथ देखा गया था। अभिषेक बच्चन भी इस पार्टी में ऐश्वर्या और आराध्या के साथ मौजूद थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय की अगली फिल्म फन्ने खां है। फिल्म में काफी लंबे वक्त के बाद वो अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में ऐश्वर्या एक पॉप स्टार का रोल प्ले करती दिखेंगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।