Herzindagi Newsletter
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं
By Shruti Dixit17 Jun 2020, 16:04 IST
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उनकी मौत के बाद कई सेलेब्स सामने आए हैं और उनके बारे में खुलकर बोला गया है। परिणिती चोपड़ा से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक कई एक्ट्रेस उनके साथ काम कर चुकी हैं। इस मौके पर सभी ने गमगीन होकर सुशांत को याद किया। बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद करके देश भर में शोक मनाया जा रहा है। इसी के साथ, उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेसेस ने सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट कीं। अनुष्का शर्मा, सारा अली खान, जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन, दिशा पटानी, कियारा आडवाणी जैसे कई एक्ट्रेसेस ने सुशांत के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही साथ उनके बारे में कुछ बातें लिखीं। इस वीडियो में जानिए उनके साथ काम कर चुकी एक्ट्रेसेस ने क्या-क्या लिखा।
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं