घर में रखे गंगाजल को छूने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

हिंदू धर्म में गंगा नदी को काफी महत्व दिया गया है। शिव पुराण, महाभारत सहित सभी ग्रंथों में गंगा नदी को पूजनीय और पवित्र बताया गया है। यही वजह है कि भारत में सभी हिंदू परिवारों में गंगा जल को बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता है और पूजा पाठ से लेकर घर की रसोई तक में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसा भी रिवाज है कि सभी लोग अपने घर में गंगाजल जरूर रखते हैं। घर में गंगाजल रखना वैसे तो शुभ माना जाता है मगर गंगाजल को सही से न रखा जाए तो इसके बुरे परिणाम भी आपको देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि गंगाजल को घर में किस तरह रखा जाए और कहां इस्तेमाल किया जाए, ताकि उससे आपको लाभ मिल सके।
इसे जरूर पढ़ें: यहां पूजी जाती हैं नदियां, इनमें कभी नहीं बहाया जाता है शव

प्लास्टिक में न रखें गंगाजल
गंगाजल को घर में अकसर लोग प्लास्टिक में रख लेते हैं मगर यह गलत तरीका है। गंगाजल को हमेशा तांबे, चांदी या सोने के बर्तन में रखना चाहिए क्योंकि वेदों और शास्त्रों में इन धातुओं को शुभ माना गया है। वैज्ञानिक आधार पर देखा जाए तो भी इन धातुओं में पानी रखने से पानी में मौजूद पौष्टिक तत्व बरकरार रहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Ganga Dussehra 2019: जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त
साफ सुथरे स्थान पर रखें गंगाजल
हिंदु धर्म में गंगाजल को पूजा पाठ में इस्तेमाल किया जाता है और स्वंय गंगा जी को पूजा जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि गंगाजल को घर में साफ सुथरी जगह ही रखना चाहिए। कई लोग गंगाजल को भगवान के कमरे में उनके नजदीक रख देते हैं। वैसे ऐसा करने में कोई बुराई नहीं मगर आप गंगाजल को स्टोर करके किसी साफ सुथरे स्थान पर भी रख सकती हैं और जरूरत पड़ने पर इस्तमाल कर सकती हैं।
उजाले में रखें गंगाजल
गंगाजल को हमेशा उजाले में रखें। कई लोग गंगाजल को घर की कोठरी या ऐसे स्थान पर रख देते जहां पर उजाला नहीं पुंचता या कभी-कभी पहुंचता है। वेदों और ग्रंथों में गंगाजल की पूजा की जाती है, जिस तरह भगवान को हम अंधेरे में नहीं रखते उसी तरह गंगाजल को भी हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां उजाला आता रहता है।

गंगाजल को छूने से पहले हाथ साफ कर लें
वैसे कई लोग उलटा करते हैं वे गंगाजल से ही हाथ साफ करके पूजा करते हैं। ऐसा करने में कोई हर्ज नहीं है मगर, जरूरी है कि आप गंगाजल को छूने से पहले भी हाथ साफ कर लें। धार्मिक आधार पर गंगाजल को पूजा पाठ के काम में इस्तेमाल किया जाता है इसलिए जिस तरह पूजा पाठ के हर सामान को आप साफ हाथ से छूती हैं वैसे ही आपको गंगाजल को भी साफ हाथ से ही छूना चाहिए।
इन बातों पर भी गौर करें:
- गंगाजल का छिड़काव रोज घर में करें इससे घर साफ होता है और सकारात्मकता बनी रहती है।
- शनिवार के दिन गंगाजल को पीपल के पेड़ पर चढ़ाने से कुंडली के सारे दोष दूर हो जाती हैं।
- यदि सोते वक्त डरावने सपने आते हैं तो आपको गंगाजल का खुद पर छिड़काव करके सोना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।