अनीता हंसनदानी अपने बिजनेसमैन पति से नहीं लेती हैं पैसे, खुद चलाती हैं खर्चे

टीवी सीरियल ‘कभी सौतन कभी सहेली’ , ‘यह हैं मोहब्बतें’ और ‘नागिन 3’ के बाद टीवी एक्ट्रेस अनीता हंसनदानी एक मशहूर चेहरा बना चुका है। मगर, इसके अलावा भी लोग उन्हें उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए जाने हैं। अनीता ग्लैमरस हैं, फूडी हैं और उन्हें घूमना फिरना भी बहुत अच्छा लगता है। इन सबसे ज्यादा वह अपने हसबैंड रोहित रेड्डी से कितना प्यार करती हैं यह भी आप उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देख कर जान सकती हैं। वह अक्सर अपने हसबैंड रोहित रेड्डी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं। खासतौर पर वह ट्रैवल से जुड़ी अपनी बहुत तस्वीरें शेयर करती हैं। फिलहाल उन्होंने अपने गोवा ट्रिप की एक तस्वीर डाली है। जिस पर उनके पति ने एक ऐसी बात का खुलासा किया है कि यह आप भी नहीं जानती होंगी।
दरअसल, अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी पति रोहित के साथ हैं। तस्वीर पर उनके दोस्त एंव टीवी एक्टर करण टेकर ने कमेंट किया, ‘इस तरह की बेमिसाल छुट्टियों का मजा उठाने के लिए मुझे तुम दोनों में से किससे शादी करनी होगी।’ इस पर जवाब देते हुए रोहित ने लिखा, ‘अनीता से, वह ही ब्रेड अरनर हैं।’
रोहित की बात से यह बात साबित हो जाती है कि बिजनेसमैंन पति होने के बावजूद घर के खर्चे अनीता ही उठाती हैं। वह रोहित के साथ कदम से कदम मिला कर चलती हैं। देखा जाए तो आज के जमाने में यह बहुत जरूरी भी है। अगर पति और पत्नी दोनों काम नहीं करें तो आज के समय में घर के खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। आपको बता दें कि अनीता और रोहित ने वष्र 2014 में शादी की थीं।
शादी के बाद भी अनीता टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं। बीते दिनों अनीता अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में थीं मगर, बाद में पता चला कि यह उनकी फेक प्रेगनेंसी हैं। उन्होंने इससे जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की थी और उसमें इस बात का खुलासा भी किया था।
सुनने में तो यह भी आ रहा है कि अनीता और रोहित जल्दी ही ‘नच बलिए’ रियालिटी शो में नजर आएंगे। वैसे इस बात पर दोनों ने ही कोई घोषणा या कमेंट नहीं किए है। खैर देखना यह है कि दोनों की जोड़ी को सिल्वर स्क्रिन पर साथ देखने का मौका कब मिलता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।