आकाश-श्लोका की वेडिंग की वो 6 वीडियो जिसमें दिख जाएगी आपको मुकेश अंबानी के बेटे की कई करोड़ की शादी

अगर आप आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की पूरी शादी देखना चाहती हैं तो आप इन 6 वीडियो को देख लीजिए। इन 6 वीडियो में आकाश-श्लोका की शादी से जुड़ी हर खास चीज दिखाई गई हैं फिर चाहे वो बारात का डांस हो या फिर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री हो। आपको इस आलीशान वेडिंग से जुड़ी हर छोटी से बड़ी बात इन 6 वीडियो में नजर आएगी। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। आकाश अंबानी ने 9 मार्च को श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए।
आकाश की बारात में जमकर नाचे सितारें
दुल्हन श्लोका मेहता और दूल्हे आकाश अंबानी की एंट्री इस अंदाज में हुई कि इस रॉयल वेडिंग में शामिल मेहमान देखते रह गए। ऐसी आलीशान शादी शायद ही किसी ने आज से पहले देखी हो। इसके साथ ही इस आलीशान वेडिंग में ऐसा बहुत कुछ था जो शायद ही आपको किसी और अमीर हस्ती की शादी में नजर आए। मुकेश और नीता अंबानी का यह फोटो ये बताने के लिए काफी है कि वो बेटे आकाश की शादी को लेकर कितने खुश हैं। आकाश अंबानी की बारात में उनके पिता मुकेश अंबानी और मां नीता अंबानी डांस करते नजर आए।
View this post on Instagram
दूल्हा-दुल्हन की दमदार एंट्री
View this post on Instagram
नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। सभी लोग श्लोका मेहता के ब्राइडल लुक की तारीफें कर रहे हैं। जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू की बात हो और जब दुल्हन के पिता देश के सबसे बड़े डायमंड बिजनेसमैन हों तो फिर आप बेस्ट से भी बेस्ट की कल्पना कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दुल्हन श्लोका और दुल्हे आकाश की एंट्री देखिए, शादी में शामिल मेहमान देखते रह गए
ईशा अंबानी के ब्राइडल लुक के बाद सभी लोगों की नजरें श्लोका मेहता के ब्राइडल लुक पर थी और श्लोका का ब्राइडल लुक सभी को बेहद पसंद आया।
View this post on Instagram
आकाश अंबानी ने मुकेश और नीता अंबानी का हाथ पकड़कर एंट्री ली। इस एंट्री को शादी में शामिल तमाम मेहमान देखते रह गए। बता दें कि आकाश अंबानी की बारात देखने लायक थी, शायद ही किसी और शादी में बड़े सेलेब्रिटीज ऐसे नाचते नजर आए। बारात के समय मीका ने परफॉर्मेंस दी। कुछ सेलेब तो स्टेज पर चढ़ गए और जमकर धमाल मचाया। आकाश अंबानी की बारात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज नाचते दिखे। शाहरुख खान, करण जौहर और रणबीर कपूर ने तो खुद दूल्हेराजा आकाश अंबानी संग जमकर डांस किया।
View this post on Instagram
आकाश-श्लोका वेडिंग
आकाश और श्लोका की शादी में बॉलीवुड स्टार्स, नेता, क्रिकेटर और देश-विदेश से कई बड़े सेलेब्रिटीज अंबानी की बहू-बेटे को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आकाश और श्लोका की शादी में रतन टाटा, पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने जैसे बड़े सेलेब्रिटीज पहुंचे थे।
View this post on Instagram
ईशा अंबानी अपने भाई आकाश की शादी में हर जगह दिखाई दी। नीता अंबानी अपने बेटे आकाश की शादी से जुड़ी जितनी भी रस्में कर रही थीं उस दौरान ईशा अंबानी उनके संग नजर आईं। अंबानी परिवार के दामाद आनंद पिरामल भी ईशा संग दिखाई दिए।
View this post on Instagram
बानी परिवार ने आकाश अंबानी की शादी में फूलों की सजावट में कई करोड़ रुपये खर्च कर दिए। मोर, झूले और कृष्ण की प्रतिमा तक फूलों से बनाई गई। शादी से पहले आकाश और श्लोका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड में हुआ था। ये फंक्शन 4 दिन तक चला था। इसके लिए स्विट्जरलैंड में ‘अकु स्टोल द श्लो’ नाम से वंडर लैंड बनवाया गया था।
शादी में शिरकत करने मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी पूरे परिवार के साथ पहुंचे। यहां आपको बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी ‘राधे कृष्णा’ थीम पर हुई है। कार्ड से लेकर घर की सजावट तक में कृष्ण की लीलाएं और राधा से उनका प्रेम दिखाई दिया।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।