Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:56 PM IST

किचन में रखा यह एक पत्ता निपटा सकता है कई काम, जानें किन चीजों के लिए कर सकते हैं यूज

भोजन के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए रसोई में तेजपत्ता नामक इस खास मसाले का उपयोग किया जाता है। इस लेख में हम आपको तेजपत्ता के कुछ बेहतरीन उपयोग के बारे में बताएंगे।  
Updated:- 2023-12-04, 14:45 IST
image

तेजपत्ता हमारी रसोई का एक लोकप्रिय मसाला है, जिसका उपयोग बिरयानी, पुलाव और कई तरह के मांसाहारी एवं शाकाहारी सब्जियों में सुगंध लाने के लिए किया जाता है। भोजन में अपनी अनूठी सुगंध जोड़ने के लिए मशहूर इस तेजपत्ता का उपयोग रसोई में सिर्फ खाना बनाने के लिए ही नहीं बल्कि और भी कई चीजों और काम को निपटाने के लिए किया जाता है। अनाज से कीड़े भगाना हो या घर को खुशबूदार बनाना हो, इस तेज पत्ते का इस्तेमाल कई और भी चीजों के लिए किया जाता है। इस लेख में हम आपको इस सुगंधित मसाले के कुछ बेहतरीन इस्तेमाल के बारे में बताएंगे।

अनाज से कीड़े भगाने के लिए

अनाज में यदि बार-बार कीड़े लग जाते हैं, तो तेजपत्ता का उपयोग आपकी परेशानियों को खत्म कर सकता है। अनाज के डिब्बों में 3-4 तेजपत्ता को रखकर आप अनाज में लगने वाले कीड़ों से राहत पा सकते हैं। तेज पत्ते की सुगंध इतनी तेज होती है, जिससे अनाज में कीड़े नहीं लगते। आटा, चावल, दाल और फलियों के डिब्बे में 4-5 तेजपत्ता डालकर ढक्कन बंद करने से अनाज में कीड़े नहीं लगेंगे।

अरोमाथेरेपी के लिए तेजपत्ता का उपयोग

 popular uses of bay leaves

बे लॉरेल पेड़ की इन पत्तियों में यानी तेजपत्ता में लिनालूल नामक एक केमिकल पाया जाता है। तेजपत्ता को जलाने से सुगंध निकलती है, जिसके कई चिकित्सकीय लाभ हैं। अरोमाथेरेपी में तेजपत्ता का तेलअपने स्वास्थ्य लाभों के लिए मशहूर है। तेज पत्ता या इसके तेल के उपयोग से तनाव, चिंता और मानसिक थकान से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें : तेज पत्ते को घर के लिए क्यों माना जाता है शुभ, जानें इसका महत्व 

घर को खुशबूदार बनाने के लिए

तेजपत्ता का उपयोग आप घर को खुशबूदार बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए करना कुछ नहीं है तेजपत्ते में घी लगाकर उसे मिट्टी के बर्तन में रखें और उसमें 4-5 लौंग डालकर एक कपूर को पीसकर छिड़क लें फिर माचिस जलाकर उसे जलने दें। तेज पत्ते से निकलने वाली धुआं घर को खुशबूदार बनाने में मदद करती है।

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए

यदि आपके घर में सुबह और शाम के वक्त मच्छर और दूसरे कीड़े-मकोड़े का आक्रमण होता है, तो तेज पत्ते का इस तरह से इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको करना बस इतना है कि तेजपत्ते और प्याज के छिलके को एक मिट्टी के बर्तन या पॉट में रखकर जला लें। ऐसा करने से बहुत तेज गंध आती है, जो कि मच्छर (मच्छरों से छुटकारा पाने का तरीका) और दूसरे कीड़े मकोड़े को बिल्कुल नहीं पसंद। 

पौधों की सुरक्षा के लिए

uses for bay leaves other than cooking

तेज पत्ते का इस्तेमाल आप बागवानी के लिए कर सकती हैं। यदि आपके गार्डन में मौजूद पौधों में चींटियों ने अपना डेरा बना लिया है तो आप पेड़ के नीचे मिट्टी में तेजपत्ता दबाएं और पानी डालें। तेजपत्ते से निकलने वाली सुगंध से चीटियां धीरे-धीरे भागने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें : मक्खियां और मच्छर नहीं करेंगे परेशान, घर लाएं ये पौधे

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।